Nirbhik Nazar

देश में पिछले 5 साल में करीब 3 हज़ार सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुईं ! केंद्र सरकार के जवाब से खुलासा…

नई दिल्ली: देश में पिछले 5 साल में करीब 3 हज़ार सांप्रदायिक हिंसा के मामले सामने आये. कोई और रिपोर्ट नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के जवाब से खुलासा हुआ है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि साल 2017 से 2021 के बीच सांप्रदायिक या धार्मिक दंगों से जुड़े 2,900 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. नित्यानंद राय ने राज्यसभा के एक सवाल के लिखित जवाब में राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि साल 2021 में सांप्रदायिक या धार्मिक दंगों के 378, 2020 में 857, 2019 में 438, 2018 में 512 और 2017 में 723 मामले दर्ज किए गए.

उन्होंने कहा कि चार जुलाई, 2018 को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक परामर्श जारी किया गया था. उन्होंने कहा कि इसमें राज्यों से हिंसा भड़काने की संभावना वाली फर्जी खबरों और अफवाहों के प्रसार पर नजर रखने, उनका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने और कानून अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों से सख्ती से निपटने के लिए कहा गया था.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 2018 में 23 जुलाई और 25 सितंबर को राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को परामर्श जारी किए गए थे, जिसमें उनसे देश में भीड़ की हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय करने के लिए कहा गया था.

Source : “India.com”  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *