Nirbhik Nazar

दूल्हे ने दुल्हन को मुंह दिखाई में गिफ्ट किया ‘गधे का बच्चा’, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप …

नई दिल्ली. वैसे तो गधा दुनिया का मूर्ख जानवर माना जाता है लेकिन यह बहुत ही मेहनती भी होता है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने अपनी शादी में दुल्हन को मुंह दिखाई में गधा गिफ्ट किया हो. जी हां शायद आपने नहीं सुना होगा, लेकिन ऐसा हुआ है. पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने अपनी नई नवेली दुल्हन को गधे का बच्चा गिफ्ट किया तो वहां मौजूद लोग भौचक्के रह गए. बाद में पति ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह भी बताई. अब वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आइए बताते हैं क्या है पूरा माजरा.

पाकिस्तान के रहने वाले पशु प्रेमी अजलान शाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. जिस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी नई नवेली दुल्हन को गधे का बच्चा गिफ्ट किया है. इस तरह का गिफ्ट देते हुए अजलान शाह कहते हैं कि लोग सवाल पूछ रहे हैं कि तो गधे का बच्चा ही गिफ्ट क्यों दिया. उन्होंने कहा इसकी दो वजह है. पहला जवाब यह है कि गधे का बच्चा आपको बहुत पसंद है और दूसरा जवाब यह है कि यह दुनिया का सबसे प्यारा और मेहनती जानवर है. उन्होंने अपनी दुल्हन से कहा.

दूल्हे के इतना कहने पर दुल्हन वारिसा कहती है मैं तुम्हें सिर्फ गधा नहीं रहने दूंगी. उसके इतना कहते ही समारोह में मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं. अजलान शाह ने बताया कि बच्चे को उसकी मां से अलग नहीं किया है. वह भी उसके साथ आई है. दोनों को उनकी मां ने ₹30000 में खरीदा था. वह कहते हैं कि दोनों को कोई मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी. वह फार्म पर मजे से रहेंगे. खूब खाएंगे पिएंगे और हमारे साथ जमकर खेलेंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *