Nirbhik Nazar

माँ के शव को 5 दिन तक अगरबत्ती दिखाता रहा बेटा, आखिर क्यों नहीं कर रहा था अंतिम संस्कार ? सामने आई ये बात…

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur News) में सेवानिवृत्त शिक्षिका के शव को पांच दिन से जवान शराबी बेटा अगरबत्‍ती दिखाता रहा. जब मंगलवार की सुबह मोहल्ले वालों से दुर्गंध बर्दाश्त नहीं हुई, तो उन्‍होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बेड के नीचे से 80 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका के शव को बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. मोहल्ले वालों की मानें तो जवान बेटा नशे का आदी रहा है. मृतका की बहू पति की मानसिक हालत ठीक नहीं होने और नशे की आदत से परेशान होकर 15 दिन पहले मायके चली गई थी. पुलिस मृत शिक्षिका के बेटे से पूछताछ कर रही है.

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर शाहबाजगंज की रहने वाली शांति देवी शहर के प्रतिष्ठित अयोध्या दास राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिका रही हैं. उनके पति राम दुलारे मिश्रा कुशीनगर के बोदरवार इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे हैं उनकी 10 साल पहले मौत हो चुकी है. पति पत्नी ने सन 1988 में शिवपुर शाहबाजगंज में मकान बनवाया था. निखिल की हरकतों से परेशान होकर किराएदार भी घर खाली कर जा चुके हैं. निखिल माता-पिता की इकलौती संतान है. काफी मन्नतों के बाद शादी के 14 साल बाद निखिल का जन्म हुआ था. मंगलवार की सुबह मोहल्ले में भीषण बदबू आने के बाद लोगों ने गुलरिया थाने की पुलिस को सूचना दी. मोहल्ले के लोगों ने बताया कि चार-पांच दिन से शांति देवी घर के बाहर दिखाई भी नहीं दे रही है. उनका बेटा 45 वर्षीय निखिल मिश्रा नशे का आदी है. उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी से मारपीट करता रहा है जिसके वजह से वे 15 दिन पहले मायके चली गई.

बेटा निखिल कई-कई दिन तक मां को कुछ भी खाना बनाकर नहीं देर रहा था. वह अंडा या अन्य खाने का सामान लिया कर खुद खा लेता रहा था. पिछले चार-पांच दिनों से शांति देवी घर के बाहर दिखाई नहीं दे रही थीं. मंगलवार की सुबह बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने बेड के नीचे से शांति देवी का शव बरामद किया है. वे अयोध्या दास राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिका रही हैं. उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है. इसके साथ ही नशे का आदी भी है. मोहल्ले वालों की माने तो जब पुलिस घर पहुंची तो उनका शव बेड के नीचे पड़ा हुआ था और तेज दुर्गंध आ रही थी.

गोरखपुर के एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि गुलरिहा थानाक्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले में एक घर से तेज गुड़ दुर्गंध आने की सूचना मोहल्ले वालों ने दी. वहां पहुंचने पर बेड के नीचे एक 80 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला. उनका बेटा निखिल मिश्रा उर्फ डब्बू जो 45 वर्ष का है वह घर में मौजूद रहा है. बेटे ने बताया कि मां के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे इसी वजह से उसने मां की मौत की किसी को सूचना नहीं दी. मृतक का बेटा नशे का आदी है. उसकी पत्नी 15 दिन पहले ही बेटे को लेकर मायके जा चुकी है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उनकी स्वाभाविक मौत हुई है या फिर उनकी मौत की वजह क्या है.

गोरखपुर की हुई इस घटना ने कानपुर में इनकम टैक्स अधिकारी विमलेश की मौत के बाद उनके शव को डेढ़ साल तक घर में रखे जाने की घटना को ताजा कर दिया है. इस घटना को सुनने के बाद से मोहल्ले वाले जहां हैरत में हैं, तो वही गोरखपुर शहर और आसपास के इलाके में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *