Nirbhik Nazar

8 साल में मोदी सरकार ने प्रचार पर खर्च किए 6300 करोड़, अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में पेश किया आंकड़ा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक माध्यमों से विज्ञापनों पर पिछले करीब आठ साल में 6399.6 करोड़ रुपए खर्च किए गए। लोकसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मंगलवार को ये आंकड़ा पेश किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा साल 2014 से प्रत्येक मंत्रालय द्वारा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक माध्यम से विज्ञापनों पर वहन किए गए खर्च का वर्ष-वार ब्यौरा जारी किया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में पेश किए आंकड़ें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा पेश किये गए आंकड़ों के अनुसार, साल 2014-15 से सात दिसंबर 2022 तक प्रिंट मीडिया के माध्यम से विज्ञापनों पर 3138.81 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जबकि इस अवधि में इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से विज्ञापन पर 3260.79 करोड़ रुपए खर्च हुए।

सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) के माध्यम से साल 2014-15 में प्रिंट मीडिया पर विज्ञापन में 424.84 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर विज्ञापन में 473.67 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा वर्ष 2015-16 में प्रिंट मीडिया पर 508.22  करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 531.60 करोड़ रूपये खर्च किए गए। साल 2016-17 में प्रिंट मीडिया पर 468.53  करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 609.60  करोड़ रुपए खर्च किए गए।

2017-18 में प्रिंट मीडिया पर 636.09  करोड़ रुपए खर्च किए गए

वर्ष 2017-18 में प्रिंट मीडिया पर 636.09  करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 514.28  करोड़ रुपए खर्च हुए। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018-19 में प्रिंट मीडिया पर 429.55  करोड़ रुपए खर्च किए गए वहीं इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 514.28 करोड़ रुपए प्रचार के लिए खर्च किए गए।

वर्ष 2019-20 में प्रिंट मीडिया पर 295.05 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 317.11 करोड़ रुपए खर्च किए गए।साल 2020-21 में प्रिंट मीडिया पर 197.49  करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 167.98  करोड़ रुपए हुए। वही पिछले वर्ष 2021-22 में प्रिंट मीडिया पर 179.04 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 101.24  करोड़ रुपए खर्च हुए।

विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर मोदी सरकार ने कोई खर्चा नहीं किया है: अनुराग ठाकुर
वर्तमान वर्ष 2022-23 में सात दिसंबर 2022 तक प्रिंट मीडिया पर विज्ञापन में 91.96 करोड़ रुपए वही इलेक्ट्रानिक मीडिया पर सरकार ने प्रचार के लिए 76.84  करोड़ रुपए खर्च किए। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के द्वारा ये भी बताया गया कि विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर मोदी सरकार ने कोई खर्चा नहीं किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *