Nirbhik Nazar

पत्नी ने पति को पार्क मे बुलाकर की पिटाई, लोगों ने वीडियो बनाई, Video हो रही VIRAL, देखें विडियो और जाने पूरा मामला…

कानपुर: कानपुर के नौबस्ता हंसपुरम में शुक्रवार को अजब नजारा देखने को मिला। पत्नी ने पति को मिलने के लिए पार्क में बुलाया फिर उसकी जमकर पिटाई की। पति के कपड़े भी पत्नी ने फाड़ दिए। एक हाथ से पति को पकड़े पत्नी दूसरे हाथ से ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाती रही। पति खुद को बचाने की कोशिश करता रहा और छोड़ने की गुहार भी करता रहा। लेकिन पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर होने से पति की गुहार नहीं सुनी गई। इस दौरान लोग नजारा देखते रहे और बीच-बचाव की कोई कोशिश नहीं की। कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया, जो अब वायरल हो रहा है। पत्नी का आरोप है कि पति ने कई शादियां की हैं। पिट रहा पति जीआरपी में सिपाही के पद पर तैनात था। कई आऱोपों के बाद बर्खास्त चल रहा है।

बताया जाता है कि हंसपुरम निवासी ज्योति सोनकर की शादी सतबरी रोड बिधनू निवासी दुर्गेश कुमार सोनकर से 10 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। आरोप है कि दुर्गेश ने तीन और शादियां कर रखी हैं। गुरुवार को महिला ने पति को आवास विकास हंसपुरम में स्थित एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया था जहां पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

इसके बाद महिला ने सिपाही के कपड़े फाड़ते हुए जमकर पीटा। वीडियो में महिला गालियां देती भी नजर आ रही है। पार्क में खड़े लोग पूरी घटना का वीडियो बना रहे हैं। नौबस्ता कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों का लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुजारा भत्ता देने को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। महिला की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है।

Source : “Live हिन्दुस्तान”  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *