Nirbhik Nazar

उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की 2023 के लिए स्कूलों की छुट्टी सूची, देखें कब कब रहेगा अवकाश !

लखनऊ: साल 2023 को आने में कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल के आगमन के साथ, छात्रों और अभिभावकों को स्कूल की छुट्टियों की सूची का इंतजार है। अगर आपका बच्चा उत्तर प्रदेश के किसी स्कूल में पढ़ता है तो हम आपको इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि आने वाले साल में उसे कितनी छुट्टियां मिलेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूलों के लिए कुल 120 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। इनमें 53 रविवार भी शामिल हैं। इन छुट्टियों के साथ ही यूपी-स्कूल हॉलिडे लिस्ट-2023 में स्कूलों में सत्र खत्म होने के बाद होने वाले समर वेकेशन और विंटर वेकेशन को शामिल नहीं किया गया है।

वहीं यूपी सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक अगले साल कुल 25 सार्वजनिक अवकाश हैं। 24 प्रतिबंधित अवकाश तिथियां घोषित की गई हैं। अक्टूबर और नवंबर 2023 प्रत्येक के लिए अधिकतम 11 अवकाश घोषित किए गए हैं।

ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश के विद्यालय ग्रीष्म-शीतकालीन अवकाश के अलावा अन्य घोषित तिथियों पर बंद रहेंगे, जिनकी सूची नीचे दी गई है

उत्तर प्रदेश स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2023

  • 26 जनवरी, 2023 – गणतंत्र दिवस
  • 5 फरवरी, 2023 – मो. हज़रत अली जन्म दिन
  • 18 फरवरी, 2023- महाशिवरात्रि
  • 7 मार्च 2023- होलिका दहन
  • 8 मार्च, 2023 – होली
  • 30 मार्च, 2023- रामनवमी
  • 4 अप्रैल, 2023- महावीर जयंती
  • 7 अप्रैल, 2023 – गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल, 2023 – डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन
  • 22 अप्रैल, 2023 – ईद अल-फितर
  • 5 मई, 2023 – बुद्ध पूर्णिमा
  • 29 जून, 2023 – बकरीद/ईद-अल-अज़हा
  • 29 जुलाई, 2023 – मुहर्रम
  • 15 अगस्त, 2023 – स्वतंत्रता दिवस
  • 31 अगस्त, 2023- रक्षाबंधन
  • 7 सितंबर, 2023- जन्माष्टमी
  • 28 सितंबर, 2023- बारावफात
  • 2 अक्टूबर, 2023- गांधी जयंती
  • 23 अक्टूबर, 2023- महानवमी
  • 24 अक्टूबर, 2023- दशहरा/विजयदशमी
  • 12 नवंबर, 2023 – दिवाली
  • 13 नवंबर, 2023 – गोवर्धन पूजा
  • 15 नवंबर, 2023- भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती
  • 27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
  • 25 दिसंबर, 2023 – क्रिसमस
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *