Nirbhik Nazar

“पठान” फिल्म का लगातार हो रहा बॉयकॉट, सामने आई शाहरुख खान की प्रतिक्रिया, VIDEO मे सुनिए क्या कहा ?

नई दिल्ली: आज कल सोशल मीडिया पर काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है, जिसके बाद देश का माहौल थोड़ा गरमाया हुआ दिख रहा है। आज कल लगभग हर फिल्म को  बायकॉट के समुंदर में डुबकी लगानी ही पड़ती हैं। फिल्म लाल सिंह चढ्ढा को ट्रोलर्स ने काफी ट्रोल किया और सोशल मीडिया पर इस फिल्म का काफी बायकॉट देखने को मिला जिसके बाद इनकी फिल्म पर इसका असर भी पड़ा और लाल सिंह चढ्ढा फिल्म वो कमाल नहीं कर पाई जो आमिर की बाकी फिल्मों ने किया। अब ये बायकॉट की सुई शाहरुख की फिल्म पठान पर आ रुकी जिसके बाद अब हाल में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान का भी बायकॉट देखने को मिल रहा है। इनकी अपकमिंग फिल्म पठान का लोग काफी बुरी तरह से विरोध कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान ने अपने पॉजिटिव बयान से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी साथ ही लोगों का दिल भी जीत लिया।

पठान का बायकॉट

दरअसल, इस फिल्म में एक गाना आया हैं ‘बेशर्म रंग’ जिसमें दीपिका पादुकोण ने एक भगवा रंग की बिकीनी पहनी हैं जिसकी वजह से विवाद की शुरूआत हुई इस कारण लोग इस फिल्म का बायकॉट कर रहे हैं, इस फिल्म के बायकॉट की हवा इतनी तेज हो गई कि लोगों ने इस फिल्म के बैन करने की मांग तक कर ली। हालांकि, इन सब के बीच शाहरुख खान ने अब तक चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अभी हाल में बादशाह को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में देखा गया हैं। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म 2022 का आगाज 15 दिसंबर से हो गया हैं जो कि 22 दिसंबर तक चलने वाला हैं। इसमें गुरुवार को शाहरुख खान भी पहुंचे थे जिन्होंने पठान फिल्म को लेकर चल रहे बायकॉट पर अपनी चुप्पी तोड़ी और पठान फिल्म को लेकर हुए विवाद पर अपनी टिप्पणी देते हुए शाहरुख खान ने कहा- ‘दुनिया जो है नॉर्मल हो गई है, सब खुश हैं। मैं सबसे ज्यादा खुश हूं और यह बात कहने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है कि दुनिया कुछ भी कर ले, मैं, आप लोग और दुनिया में जितने भी पॉजिटिव लोग हैं, जिंदा हैं।’

शाहरुख खान के साथ अन्य सितारों ने ली शिरकत

किंग खान अन्य बॉलीवुड स्टार के साथ इस इंवेंट में पहुंचे थे जहां उन्होंने फिल्म फेस्टिवल के उद्धाघटन में अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान एक्टर को बांग्ला भाषा में भी बोलते देखा गया। शाहरुख खान के साथ रानी मुखर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट, अमिताभ बच्चन, सौरव गांगुली, जया बच्चन, प्रकाश राज और स्वरा भास्कर भी शामिल हुए थे। इस दौरान सौरव गांगुली, प्रकाश राज, शत्रुघ्न सिन्हा शाहरुख खान की तारीफ के पुल बांधते हुए भी नजर आए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *