Nirbhik Nazar

बॉलीवुड एक्ट्रेस व मॉडल दिव्या चौकसे का कैंसर से निधन, मौत से पहले आखिरी ट्वीट में मांगी मदद

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड से एक बुरी खबर आ रही है। एक्ट्रेस व मॉडल दिव्या चौकसे का निधन हो गया है।वह लंबे से समय कैंसर से पीड़ित थी। वह दुनिया को अलविदा कह गया है।गौरतलब है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का इन दिनों समय खराब चल रहा है। साल 2020 बॉलीवुड के लिए काल बनकर आया है। अभी तक इस साल के शुरुआत के बाद से अभिनेता इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान और जगदीप जैसे कई सितारे ने इस दुनिया को अलविदा कह गए। वही, कोरोना का भी इण्ट्री बॉलीवुड की गलियारों में हो गया है।

कोरोना ने बिग बी अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन व उनकी बेटी आराध्या को अपने चपेट में ले लिया। कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। लेकिन इस बीच बॉलीवुड से ही एक और बुरी खबर सामने आई। एक्ट्रेस व मॉडल दिव्या चौकसे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिव्या चौकसे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में निधन से पहले आखिरी पोस्ट में लिखा था कि वो डेथ बेड पर हैं। 

दिव्या चौकसे की बहन और उनकी दोस्त ने उनके निधन की फेसबुक के माध्यम से पुष्टि की है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फेसबुक पर दिव्या की बहन ने लिखा, ‘मुझे बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरी कजिन बहन दिव्या चौकसे का बेहद कम उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था और वो एक बेहतरीन मॉडल थीं। उन्होंने बहुत सी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। उन्होंने गायिकी में भी नाम कमाया था। वो आज हमें छोड़कर चली गईं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। 

दिव्या सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं थीं।लेकिन उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में मदद मांगी थी। दिव्या ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था, ‘क्या कोई misseltow थेरेपी के बारे में जानता है। मुझे मदद की जरूरत है। 

फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा से’ दिव्या ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। दिव्या कई टीवी शोज और विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं।वो बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं। लेकिन कम ही उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

गौरतलब है कि दिव्या चौक्से का जन्म 14 नवंबर, 1990 भोपाल में हुआ था। वो बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ-साथ एक अच्छी गायिका और गीतकार थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल में पूरी की। फिर मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करने के लिए नयी दिल्ली चली गईं। दिव्या उसके बाद बेडफोर्डशायर से डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकिंग में मास्टर्स करने के लिए यूके चली गईं।

दिव्या एक कलाकार के रूप में अपने सपनों का पीछा करते हुए मुंबई आयी। वह एमटीवी मेकिंग द कट 2 और एमटीवी ट्रू लाइफ का हिस्सा थीं। अभिनेत्री और मॉडल, दिव्या वर्ष 2011 में I AM SHE मिस यूनिवर्स की प्रतिभागी थीं।

उन्होंने बॉलीवुड में 2016 में डेब्यू किया था, कॉमेडी फिल्म है अपना दिल तो आवारा के साथ। 12 जुलाई को वह कैंसर से अपनी लड़ाई हार गयीं और सभी को छोड़कर सदा के लिए चली गयीं। उन्होंने एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम से अपने प्रशंसकों को अपनी बीमारी के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था, शब्द वह चीज नहीं कह सकते जो मैं कहना चाहती हूं।

मेरे पास काफी समय से सहानुभूति भरे संदेश आ रहे हैं।लेकिन, यह समय कुछ ऐसा है कि मैं आप लोगों को बता देना चाहती हूं कि मैं इस समय मृत्यु शैया पर लेटी हूं। यह तो होना ही था, लेकिन मैं बहुत मजबूत हूं।काश की बिना दुखों का एक और जीवन हो। फिलहाल कोई सवाल नहीं। केवल भगवान जानता है कि आप लोग मेरे लिए कितना मायने रखते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *