Nirbhik Nazar

ब्यूटी पार्लर में पत्नी के पीछे पहुंच गया शराबी पति, पत्नी ने पकड़ लिया गिरेबान, देखें VIDEO

न्यूज़ डेस्कसोचिए पति और पत्नी का झगड़ा हो रहा हो और यह घर या चौराहे पर ना होकर किसी ब्यूटी पार्लर में हो रहा हो तो काफी चौंकाने वाला होगा. ऐसा हुआ है और इसका वीडियो बीच सामने आया. लेकिन इस वीडियो की खास बात यह रही कि पत्नी ने ऐसा सबक सिखाया कि वह उलटे पांव वापस भी हो लिया.

हल्ला मचाना शुरू कर देता है
दरअसल, इसका एक वीडियो एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि एक महिला अपने पार्लर में काम कर रही होती है लेकिन इसी दौरान उसका शराबी पति आता है और हल्ला मचाना शुरू कर देता है. वह पार्लर में बैठी कस्टमर को भगाता और पत्नी से काम बंद करने को कहता है लेकिन पत्नी उसे डांटती है.

कॉलर पकड़कर तगड़े से डांट!
इसके बाद भी जब पति नहीं मानता तो पत्नी उसका कॉलर पकड़कर बैठा देती है बहुत तगड़े से डांट देती है. इसके बाद महिला कहती है कि बताए उसे क्या चाहिए और फिर पति बोलता है कि उसे 200 रुपए चाहिए. फिर पत्नी उसे दे देती है और कहती है कि पार्लर में इस तरीके से ड्रामा ना करें. फिलहाल यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *