Nirbhik Nazar

प्रेमिका के पति का कत्ल कर, शव को घर में दफनाया, ऊपर से बनवा दिया पक्का फर्श, फिर खुद ही खोल दी अपनी पोल, जानिए कैसे ?

पानीपत: पानीपत जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां समालखा कस्बे के गांव पट्‌टीकल्याणा में सरपंच के छोटे भाई ने प्रेमिका के पति की हत्या कर शव को अपने घर में गड्‌ढा खोदकर दफना दिया। किसी को पता ना चले इसके लिए आरोपी ने गड्‌ढे पर पक्का फर्श भी बनवा दिया। मामले का खुलासा रविवार को उस समय हुआ, जब आरोपी ने अपने बड़े भाई सरपंच को इस बारे में बताया। जिसके बाद सरपंच ने खुद इस बारे में पुलिस को बताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जमीन के अंदर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका छोटा भाई ईको कार चलाता है। 11 दिसंबर को वह घर से मां को कहकर गया था कि वह नई ईको कार लेने के लिए जा रहा है। जिसके  बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जिस दौरान परिजनों ने गांव के ही सरपंच मुकेश पहलवान के छोटे भाई प्रवीन उर्फ पिन्ना पर भी शक जाहिर किया था। क्योंकि प्रवीन और रवि की पत्नी के अवैध संबंधों का सभी को पता था।

आरोपी को मृतक कर रहा था ब्लैकमेल

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने 11 दिसंबर को रवि को शराब पिलाने और रुपए देने के बहाने बुलाया था। इस दौरान आरोपी ने शराब में नशे की करीब पांच गोलियां मिलाकर मृतक को पिला दी। जैसे ही नशा हुआ, तो उस पर हथियारों से हमला करके उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए कमरे के अंदर गड्‌ढा खोदकर दफना दिया। किसी को पता ना चले इसके लिए उसने पक्का फर्श करा दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका और मृतक की पत्नी के बीच करीब 5 साल से अवैध संबंध चल रहा था, लेकिन बीते दिनों मृतक ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में एक साथ देख लिया था. आरोपी प्रवीन ने बताया कि इसके बाद मृतक लगातार उसको ब्लैकमेल कर रहा था. आरोपी से मृतक पैसे भी ले चुका था, लेकिन फिर भी अपने नशे की लत को पूरा करने और पैसों की उगाही के लिए लगातार धमकी और ब्लैकमेल कर रहा था. आरोपी के मुताबिक तंग आकर उसने आरोपी को नशे के लिए बुलाकर, उसकी हत्या कर दी.

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि, उसने हत्या की साजिश करीब 15 दिन पहले रची थी. जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों गाजियाबाद के लोनी स्थित मायके भेज दिया था. दैनिक भाष्कर में छपी खबर के मुताबिक, मृतक रवि की पत्नी भी पीलिया की दवाई लेने के बहाने मायके चली गई थी. जहां वह 12 दिसंबर को ससुराल लौटी और परिजनों के साथ पति रवि की तलाश में जुट गई थी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *