Nirbhik Nazar

सीएम धामी का दिल्ली दौरा आज, नए साल में दायित्व बांटने की तैयारी…

देहरादून विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति की आस लगाए बैठे भाजपा नेताओं की यह मुराद नए साल की शुरुआत में पूरी हो सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि दायित्व वितरण के विषय को लेकर एक दौर का मंथन हो चुका है। नए साल में इसे लेकर सबको अच्छी खबर मिलेगी। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। उनके दौरे को भी दायित्व वितरण से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में इस विषय को लेकर केंद्रीय नेताओं से विमर्श कर सकते हैं।

धामी सरकार 2.0 को नौ माह का समय होने को

धामी सरकार के पिछले कार्यकाल में दायित्व वितरण नहीं हो पाया था। अब धामी सरकार 2.0 को नौ माह का समय होने को है, लेकिन दायित्व की आस लगाए बैठे भाजपा नेताओं की यह साध अभी पूरी नहीं हो पाई है। यद्यपि, इसे लेकर चल रही कसरत विभिन्न कारणों से लटकती आई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *