Nirbhik Nazar

दिहाड़ी मजदूर को मिला करोड़ो का IT नोटिस, घर पहुँच गई इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम, मजदूर बोला – ‘हमरा हार्ट फेल हो जाएगा साहब’ !

रोहतास : खबर रोहतास से है जहां दिहाड़ी मजदूर के घर उस वक्त हडकंप मच गया जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कई अधिकारी उसके घर आ पहुंच गए।महंगी गाड़ी में पहुंचे अधिकारियों ने उस मजदूर को करोड़ों रुपये के आयकर का देनदार मान लिया और उसे नोटिस थमा दिया। नोटिस को देख मजदूर और उसके परिजनों के तो होश उड़ गए।

मामला रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां IT अधिकारियों ने एक मजदूर को इनकम टैक्स का नोटिस दिया है। इस नोटिस में मजदूर मनोज यादव को 14 करोड़ आयकर रिटर्न नहीं भरने का दोषी ठहराया गया है। साथ ही अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगर उसे जमा नहीं किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलते ही मनोज तथा उसके परिजन परेशान हो गए। मनोज यादव और उनके परिजन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों के सामने इस बात की गुहार लगाते नजर आये कि वो मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करने वाले लोग हैं, इतनी बड़ी राशि कहा से जमा कर सकते हैं।

मजदूर ने बताया कि वह कई प्रांतों में मजदूरी करने जाता रहा है। काम के सिलसिले में एक जगह वह रह रहा था उधर ही बैंक में खाता खोलने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड जमा किया था। इन्‍हीं दस्‍तावेजों से किसी ने फर्जी एकाउंट खोलकर लेनदेन किया है। मनोज ने आयकर विभाग से इसकी जांच करने की गुहार लगाई है। वहीँ मजदूर के घर गए और उसका माली हालत देखने के बाद अंतत: अधिकारियों को इस बात का विश्वास हो गया कि वास्तव में वह एक मजदूर है और इतनी बड़ी राशि का टर्नओवर किसी भी कीमत पर नहीं कर सकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *