Nirbhik Nazar

खड़गे ने कसा BJP पर तंज, बोले – मोदी सरकार देश में धर्म की गंदी राजनीति कर रही, इंडिया के कर रही 2 टुकड़े

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेग ने भारतीय जनता पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में जातिवाद की गंदी राजनीति खेल रही है जिसके चलते कई लाखों परिवारों के घर आग में जल जाते है। धर्म और भाषा के आधार पर आपसी झगड़ा करवाकर अपने ही भाईयों को एक दूसरे पर कटाक्ष करते है। इतना ही नहीं वोट बैंक को पाने के लिए और 2024 में लोकसभा सीट को अपने खेमें में करने के लिए देश को बांटने का पूर्ण रूप से काम कर रही है।

भाजपा देश में धर्म राजनीति कर रही- खड़गे

खड़गे आज अलवर के मालाखेडा कस्बे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य सभी धर्म एवं सम्प्रदाय को एक साथ जोडने का ही काम है।

उन्होंने कहा कि चाइना और भारत के सैनिकों के बीच हुए विवाद को लेकर एक भ्रम फैलाया जा रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी संसद में चाइना को लेकर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही तवांग घाटी में जवानों के से झगड़ होने की बात सामने आई थी और चीन से जुड़ हुई जो भी सरहद है वहां भी आए आए दिन झगड़ होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि चाह गलवान घाटी और डोकलाम हो वहां क्या हुआ पूरे देश ने देखा।

उन्होंने कहा कि सदन में इस संसद में इस मामले को उठाना चाहती है कि आखिर हमारी विदेशी रणनीति क्या कहती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी नीत केंद, सरकार इस बात पर चर्चा कराने को कतई तैयार नहीं है। गलवान घाटी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे 20 सैनिकों ने शहादत दी लेकिन हमारी सीमाएं मजबूत नहीं हो रही। अभी तवांग घाटी में किस तरह से लाठियों से हमारे जवान जूझते हुए नजर आए।

खड़गे ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना 

खड़गे ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आखिर किस कारण से केंद, सरकार चाइना के मामले को लेकर संसद में चर्चा नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मात्र 1 पेज का स्टेटमेंट दिया जो ठीक नहीं है। केंद, सरकार चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को यह जानने का हक है कि हमारे पड़सी मुल्क हमारे साथ किस तरीके का व्यवहार करते हैं। जवानों की क्या स्थिति है देश के विकास के लिए देश की आजादी के लिए कांग्रेस के नेताओं ने शहादत दी है बल्कि को केंद, सरकार के नेता राहुल गांधी पर यह आरोप लगाते हैं कि राहुल देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने बेरोजगारी का जिक्र करते हुए कहा कि देश में केंद, सरकार के अधीन 30 लाख पद खाली हैं अगर 15 लाख पद भर दिए जाएं भर्ती हो जाएं तो देश की गरीबी मिटेगी लेकिन केंद, सरकार नहीं चाहती कि हमारे देश के अनुसूचित जाति के लोग गरीब लोग मजदूर लोग सशक्त हो। उन्होंने कहा कि केंद, सरकार चाहती है गरीब गरीब ही रहे अमीर अमीर रहे और चंद दोस्तों को और अमीर बनाया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा से युवा महिलाएं बच्चे किसान मजदूर बेरोजगार सब जुड़ रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 4 9
Users Today : 8
Users Last 30 days : 633
Total Users : 70149

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *