Nirbhik Nazar

बच्चों को गर्म चाकू से दागती थी मां, वीडियो कॉलिंग करके तमाशा देखता था बाप, शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरान…

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. सौतेली मां से परेशान चार बच्चों ने थाने पहुंचकर अपनी जान बचा लेने की गुहार लगाई है. बच्चों के मामा ने भी थाने में शिकायत की है. इस मामले में गांव के लोगों ने बच्चों का साथ दिया है. मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र के खुई बाजार का है. यहां की 15 साल की सिमरन अपनी सौतेली मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने में पहुंच गई. वहां उसने अपने साथ दो छोटी बहन और एक छोटा भाई का जान बचाने की गुहार लगाई. शिकायत में सिमरन ने बताई कि उसकी सौतेली मां उसको खाना बनाने के लिए कहती है. दिन भर काम कराती है. हम तीन बहनों और एक भाई को घर में कैद करके रखती है.

सौतेली मां गर्म चाकू से दाग देती है शरीर 

हमको घर से बाहर नहीं जाने देती है. कई बार मारती पीटती है. अब तो चाकू गर्म कर शरीर दाग देती है. वह जान से मार डालने की फिराक में है. हमारे बहनों और भाई की बचाने की जिम्मेदारी अब्बू की है. मगर, वो रोकने के बदले और मारने को कहते हैं. अब्बू शराबी हैं, इसलिए कुछ महीने पहले हमारी सगी मां उनकी प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़कर चली गई हैं.

वीडियो कॉल करके पिटाई दिखाने को कहते हैं पिता

पीड़िता ने बताया कि घर से नहाने का बहाना करके भागकर थाना पहुंची हूं. मुझे अब उस घर में नहीं जाना है. मुझे अपने मामा-मामी के साथ रहना है. वहीं, मामा फिरोज शेख ने बताया कि बच्चों की सगी मां का पति की प्रताड़ना से मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. बच्चों की सौतेली मां से पिता कहता है कि पिटाई करते समय मुझे भी वीडियो कॉल करके दिखाया करो.

पुलिस हिरासत में सौतेली मां

मामले में सिकरीगंज के थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया, “बच्चों और उसके मामा के तरफ से लिखित शिकायत मिली है. लड़की अपने मामा के साथ आई थी. मैंने मामला दर्जकर सौतेली मां को धारा 151 के तहत शांति भंग करने में हिरासत में ले लिया गया है.बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है. साथ ही बच्चों को उनके मामा के पास सुपुर्द कर दिया गया है.”

Source : “आज तक”  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *