Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए किए 28 पर्यवेक्षक नियुक्त, 26 जनवरी से होगी शुरुआत

देहरादून: कांग्रेस ने 26 जनवरी से प्रदेश में शुरू हो रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए 27 जिला एवं महानगर के 28 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक अपने जिले में जिला स्तरीय बैठक की तिथि तय कर इससे प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराएं। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि हरिद्वार महानगर का प्रदेश महामंत्री राजेंद्र चौधरी, रुड़की महानगर का प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, हरिद्वार ग्रामीण का प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, रूड़की ग्रामीण का प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, देहरादून महानगर का राजवीर सिंह चौहान, परवादून का पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, पछवादून का प्रदेश महामंत्री अतोल रावत को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

ऋषिकेश महानगर का राजेश रस्तोगी, पौड़ी गढ़वाल का प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, कोटद्वार का प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, टिहरी का प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, देवप्रयाग का दर्शन लाल, उत्तरकाशी का धनीलाल शाह, पुरोला का नीरज त्यागी, चमोली का प्रदीप थपलियाल, रूद्रप्रयाग का वीरेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा का महेश शर्मा, बागेश्वर का महेंद्र लुंठी, रानीखेत का हेमंत बगड़वाल, चंपावत का डॉ. गणेश उपाध्याय, पिथौरागढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, डीडीहाट का रणजीत दास, नैनीताल का प्रेमानंद महाजन, हल्द्वानी का अनूपम शर्मा, ऊधमसिंह नगर का संजीव आर्य व सतीश नैनवाल, काशीपुर का हरेंद्र लाडी और रुद्रपुर का प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हल्दार को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार : प्रीतम

भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। यह बात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कही। 

यात्रा की तुलना महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है, बल्कि देश की जनता में भी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया है। कहा कि भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है। अंग्रेजों की तरह बांटो और राज करो की नीति पर काम किया है।

प्रीतम ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से उत्तराखंड की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की। भारत जोड़ो यात्रा में उत्तराखंड से शामिल होने वालों में विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक आदेश चौहान, विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, नव निर्वाचित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, महामंत्री राजेंद्र शाह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी आदि शामिल रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *