Nirbhik Nazar

भारत जोड़ो यात्रा पर लगेगा 9 दिनों का महाब्रेक!  लोग बोले- न्यू ईयर मनाने विदेश जा रहे राहुल गांधी, पढ़ें लोगों की प्रतिक्रिया…

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 9 दिनों का लम्बा ब्रेक लेने वाली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 24 दिसंबर, 2022 से लेकर 2 जनवरी, 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा रोकी जा रही है। बता दें कि, इन 9 दिनों के बीच दुनियाभर में क्रिसमस और न्यू ईयर का सेलिब्रेशन होने वाला है। बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए संसद का शीतकालीन सत्र छोड़ दिया था। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने  4 दिसंबर, 2022 को इसकी जानकारी दी थी। वेनगोपाल ने मीडिया से कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुँचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर (उत्तरी भारत) में पड़ने वाले कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही इस ब्रेक में कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार से मिल पाएँगे और उनके साथ समय बिता पाएँगे। यात्रा 3 जनवरी, 2023 को फिर से शुरू होगी।’ हालांकि, जयराम रमेश ने यह जानकारी नहीं दी है कि, इन 9 दिनों के लम्बे ब्रेक पर राहुल गांधी कहाँ रहेंगे। हालांकि, जयराम रमेश के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स अनुमान लगाने लगे हैं कि, राहुल गांधी इन 9 दिनों में क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न मनाने विदेश निकल जाएंगे।

ऋषि बागरी ने कांग्रेस नेता के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा है कि, ’24 दिसंबर से 2 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा बंद रहेगा, क्योंकि भारत जोड़ने वाले मिस्त्री अपने परिवार के साथ रहने के लिए बाहर जा रहे हैं। इस रुकावट के लिए खेद है।’ दलीप पंचोली ने अपने कमेंट में लिखा कि, ‘संसद चल रही है, लेकिन यात्रा जरूरी है संसद नहीं… अब परम् शिवभक्त जनेऊधारी दत्तात्रेय कोल ब्राह्मण का क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने जांघदेश (Thailand) जाना जरूरी है यात्रा नहीं।’ अर्जुन ने लिखा कि, ‘राहुल गांधी के पास संसद जाने का समय नहीं है लेकिन क्रिसमस की छुट्टी जरूरी है। प्राथमिकताएं!’ नवीन मित्तल ने लिखा कि, ‘जयराम जी इतना लंबा लिखने की क्या जरूरत थी । सीधा सीधा ही लिख देते ! 25 दिसंबर से बैंकॉक जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है । 3 जनवरी से भारत फिर से जोड़ा जाएगा।’ एक यूज़र ने लिखा कि, ‘सबको पता है कि, मरम्मत कंटेनर्स की होनी है या किसी और की।’ हीरा ने लिखा कि, ‘गांधी परिवार का युवराज क्रिसमस मनाने विदेश जा रहा है तभी ब्रेक ले रहे हैं महिने में दो बार विदेश यात्रा करने वाले चार महिने बाद जा रहे और आप बहाना सर्दी का बना रहे हैं।’

श्रुति सागरिका ने लिखा कि,  ‘इतना फेंकने से पहले थोड़ा अपनी उम्र का तो लिहाज कर लेते जयराम जी… बाबा के बैचलर हनीमून को इस तरह से तो व्याख्यान मत करिए।’ संजीव झा ने लिखा कि, ‘अमा यार सीधे बोल ना सबसे बड़े कंटेनर को बुलावा आ गया है, चाइना और दूसरे टुकड़े टुकड़े गैंग का और इन सभी डील को फ़ाइनल करने बिदेश भ्रमण पर जाना है। वैसे भी अब ज़्यादा दिन रोका तो कंटेनर सन्यासी से अघोड़ी रूप धारण कर लेगा।’

एक यूज़र ने लिखा कि, ‘कांग्रेस का हारते जाने का सबसे बड़ा कारण यही है के आप लोग आज भी जनता को बेवकूफ समझते हो। जो पार्टी 100 दिनों के लिए कंटेनर मंगवा सकती है, वो क्या इतने दिनों में “उत्तर की ठंड” को झेल सकने वाले कंटेनर का प्रबंधन करके नही रख सकती ? ये आपको आज ही ध्यान में आया ??’ सुनील झा ने लिखा कि, ‘कमाल का तर्क देते हो सर। राहुल गांधी जी, हर साल इस समय अपने नानी के घर क्रिसमस की छुट्टी में चले जाते है। या तो आप लोग बहुत चालू है या फिर जनता को मूर्ख समझ रहे है।’

अक्सर छुट्टियों पर विदेश जाते रहे हैं राहुल गांधी :-

बता दें कि, छुट्टियों को लेकर राहुल गांधी का पुराना रिकॉर्ड रहा है, कई बार उनके विदेश में छुट्टियाँ मनाने की बातें सामने आई हैं। कई महत्वपूर्ण मौकों और पार्टी कार्यक्रमों के बीच भी राहुल के विदेश जाने की ख़बरें आती रहीं हैं। जनवरी 2021 में ख़बरें सामने आई थीं कि राहुल नए साल के जश्न के लिए विदेश में थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि, राहुल कहाँ गए थे, मगर अटकलें थीं कि वे इटली के मिलान में थे। वर्ष 2016 में भी राहुल न्यू ईयर पर विदेश में थे। जुलाई, 2022 में गोवा संकट के बीच भी राहुल, कांग्रेस नेताओं को छोड़कर विदेश चले गए थे। मई, 2022 में राहुल गांधी नेपाल के एक नाइट क्लब में नज़र आए थे। अप्रैल, 2022 में भी राहुल 10 दिनों के लिए अचनाक गायब हो गए थे। वर्ष 2021 में दीपावाली की छुट्टियों से पहले राहुल गांधी के लंदन में होने की सूचना मिली थीं। नवंबर, 2019 में कांग्रेस को पूरे देश में प्रेस वार्ता आयोजित करने का सुझाव देने के बाद राहुल अचानक खुद मीडिया से नदारद हो गए थे। मई, 2019 में भी लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना से पहले राहुल गायब हो गए थे। ऐसे में सोशल मीडिया का अनुमान सच हो सकता है कि, राहुल गांधी न्यू ईयर पर थाईलैंड, इटली या किसी अन्य देश की यात्रा पर निकल जाएं और उनके आने के बाद फिर से भारत जोड़ो का कार्यक्रम शुरू हो। बहरहाल, ये देखना भी दिलचस्प होगा कि, राहुल गांधी इन 9 दिनों में कहाँ रहते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *