Nirbhik Nazar

शरीर मे ऐसी जगह फंसाया बम, की बुलाना पड़ा बम निरोधक दस्ता, खाली कराना पड़ा अस्पताल, डॉक्टरों का हो गया बुरा हाल…

न्यूज़ डेस्क : कई बार जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिनके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा होता। हाल ही में अजीबोगरीब हादसे का शिकार हुए पूर्व सैनिक की कहानी सुनकर लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। सैनिक इलाज कराने अस्पताल पहुंचा, तो अस्पताल वालों के भी होश उड़ गए और पूरा अस्पताल खाली करवाना पड़ा। आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला? दरअसल, अपने घर की साफ-सफाई के दौरान एक्स सर्विसमैन के प्राइवेट पार्ट में बम फंस गया। दर्द से परेशान होकर पूर्व सैनिक अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। उनके प्राइवेट पार्ट में बम फंसा देख वहां बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

हैरान रह गए डॉक्टर्स?

पूर्व सैनिक के प्राइवेट पार्ट में जो बम फंसा था, वो प्रथम विश्व युद्ध के समय का था। प्राइवेट पार्ट में 8 इंच का बम फंसा देख फौरन इमरजेंसी सायरन बजाकर अस्पताल को खाली करवाया गया। फिर डॉक्टर्स ने बॉम्ब स्क्वाएड टीम को बुलाया।

डॉक्टरों ने बुलाई एक्सपर्ट्स की टीम

इसके बाद काफी मशक्कत करते हुए डॉक्टरों की टीम ने वो गोला पूर्व सैनिक के प्राइवेट पार्ट से बाहर निकाला। फिर एक्सपर्ट्स ने उसे कहीं ले जाकर डिफ्यूज कर दिया। अब ये मामला जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है।

खतरे से बाहर है शख्स की हालत

डेली मेल की खबर के मुताबिक, शख्स ने डॉक्टरों को बताया कि साफ सफाई के दौरान उन्होंने इसे किनारे में खड़ा करके रख दिया लेकिन फिर तभी उनका पैर फिसल गया और वो सीधे इसके ऊपर ही गिर गया। अब इलाज के बाद फौजी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। और उनकी हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *