Nirbhik Nazar

उत्‍तराखंड में लगी चौपाल, सीएम, मंत्री-विधायक व सांसदों ने सुनी ‘मन की बात

देहरादून : भाजपा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही मंत्री-विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर इन कार्यक्रमों में सहभागिता की। मन की बात सुनने के बाद उन्‍होंने मन की बात एप में कार्यक्रम में उपस्थिति की फोटो भी अपलोड किए। इस दौरान राज्‍यभर के गांवों में चौपाल भी लगाई गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डाकरा, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2022 भारत के लिये विशेष उपलब्धियों भरा रहा है।

इस वर्ष देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और हम दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। इस वर्ष देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए। अब हम अमृत काल में प्रवेश कर गये हैं। प्रधानमंत्री की पहल पर हर घर तिरंगा अभियान से पूरे देश में उत्साह का माहौल बना। विश्व ने भारत की एकता को महसूस किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति को संसार ने माना है। जी-20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर बूथ स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के डाकरा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट डोईवाला, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार राजपुर, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत कोटद्वार, प्रेमचंद अग्रवाल लच्छीवाला, सुबोध उनियाल गांधीग्राम, गणेश जोशी अंबेडकरनगर राजपुर रोड व रेखा आर्य रायपुर के तपोवन, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सोलपुर-ज्वालापुर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत छिद्दरवाला, सांसद अजय टम्टा दुआलखोला- अल्मोड़ा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह गोविंदनगर-मसूरी, राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल विकासनगर व डा कल्पना सैनी तिलकनगर-ऋषिकेश स्थित बूथों पर मन की बात और सुशासन दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हुई।

इसके साथ ही इन कार्यक्रमों के लिए पार्टी के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, मोर्चों के प्रांतीय पदाधिकारियों के लिए बूथ निर्धारित किए गए थे।

हारे बूथों पर तय किए गए कार्यक्रम

भाजपा ने ये कार्यक्रम ऐसे बूथों पर निर्धारित किए थे, जिनमें पिछले चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। कार्यक्रमों में अधिकाधिक जनभागीदारी पर जोर दिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *