Nirbhik Nazar

उत्‍तराखंड ने किया अपने प्रणेता को याद, सीएम धामी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्‍तराखंड ने उन्‍हें याद किया। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अटलजी की याद में रविवार को राज्‍यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे। वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटलजी उत्तराखंड राज्य के प्रणेता हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *