Nirbhik Nazar

अदालत के निर्णय का सम्मान करें, अंकिता के मामले मे राजनीति न करे कांग्रेस : महेंद्र भट्ट

देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस को अंकिता हत्याकांड मे जांच पर अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए राजनीति न करने की नसीहत दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार ने अंकिता हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए समय पर एसआईटी गठित की। एसआईटी भी मामले मे चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और सरकार तथा जनभावना के अनुरूप निष्पक्ष तथा बिना दबाव के कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस इस दुखद मौके पर शुरू से ही राजनीति करती रही है और जाँच एजेंसी की जाँच के खिलाफ अविश्वास का वातावरण तैयार करती रही है। हालांकि मामले मे सीबीआई जांच की याचिका को कोर्ट खारिज कर चुकी है जो कि जांच एजेंसी के मनोबल बढ़ाने जैसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी भी इस पर जन भावनाओं को भड़काने का कार्य कर रही।

भट्ट ने कांग्रेस के धरने प्रदर्शन को राजनेतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि यह कांग्रेस मे गुटीय संघर्ष और अस्तित्व की लडाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अंकिता पूरे प्रदेश की बेटी है और उसे न्याय मिले इसके लिए  भाजपा प्रतिबद्ध है, लेकिन कांग्रेस इस दुख की घडी का राजनेतिक लाभ लेने की फिराक मे है। उन्होंने कहा कि जाँच एजेंसी ने 500 पेज की चार्ज शीट मे सभी विंदुओं और आशंकाओं को निर्मूल किया है। एक जिम्मेदार दल को नकारात्मक राजनीति का परित्याग कर जांच एजेंसियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा मे आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा की भाजपा तो आरोपियों से घटना के फ़ौरन बाद पार्टी से हटा चुकी है और जांच को लेकर आश्वस्त है। मामले की फास्ट ट्रैक मे सुनवाई के लिए सीएम कोर्ट से आग्रह कर चुके है और आरोपी कानून के माध्यम से दंडित होंगे इसे लेकर भी आश्वस्त है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *