Nirbhik Nazar

बहन की प्रेम कहानी का भाई ने किया खौफनाक अंत !  बहन के प्रेमी के टुकड़े कर कुत्तों को खिलाये, कुछ गंगा में बहाए ?

पटना। पहले हत्या कर देना और फिर शव के टुकड़े कर देना आजकल मानो आम हो गया है। श्रद्धा हत्याकांड के बाद देशभर से ऐसी कई खबरे सामने आ रही हैं। ताजा मामला बिहार के बाढ़ से सामने आया हैं। जहां एक पुलिस ने एक खौफनाक वारदात का खुलासा किया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे हत्यारे को गिरफ्तार किया है जिसने एक युवक की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव के कुछ टुकड़ों को इस व्यक्ति ने कुत्तों को खिला दिया। वहीं आरोपी ने बचे हुए टुकड़ों को गंगा में बहा दिया।

पुलिस पुछताछ में आरोपी ने उगला सच

हत्यारे ने जिस व्यक्ति की हत्या की है वह उसकी बहन का प्रेमी था। आरोपी अपनी बहन के इस प्रेम प्रसंग से कुछ इस कदर नाराज था कि उसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी पुलिस की हिरासत में आने के बाद कबूल किया कि उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी ही बहन के प्रेमी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने शव के कई टुकड़े कर दिए। जिसके बाद शव के टुकड़ों को कुत्तों को खिला दिया। वहीं बचे हुए टुकड़ों को गंगा नदी में बहा दिया। वहीं मामला सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस ने गुस्साई भीड़ के चगुंल के आरोपी को छुड़ाया और उसे हिरासत में लिया। जिसके बाद आरोपी ने सारे राज पुलिस के सामने उगल दिए।

मोबाइल लोकेशन से गिरफ्त में आया आरोपी

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बिट्टू है। 20 वर्षीय बिट्टू नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के सकुनतकला में रहकर पढ़ाई करता था। लेकिन 15 दिसंबर को बिट्टू सकुनतकला से गायब हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। बिट्टू की तलाश के लिए पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की थी। जिसमें खुलासा हुआ कि उसका मोबाइल बाढ़ निवासी राहुल कुमार के पास था। जिसके बाद पुलिस ने राहुल गिरफ्तार किया और उससे सख्ती से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कबूल की थी।

मौके के इंतजार में था राहुल

दरअसल नालंदा के रहने वाले बिट्टू का ननिहाल बाढ़ में था। जानकारी के मुताबिक 6 महीने पहले बिट्टू जब अपने ननिहाल गया था तब उसकी मुलाकात राहुल की बहन से हुई थी। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बात करने लगे। धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। वहीं दोनों के रिश्ते की खबर राहुल को हो गई थी। बताया जा रहा है कि राहुल अपराधी प्रवृति का है। वहीं अपनी बहन के प्रेम प्रसंग का पता लगते ही राहुल मौके का इंतजार करने लगा। इस बीच जब बिट्टू को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलााया तो राहुल ने उसकी निर्मम हत्या कर दी।

Source : “सच बेधड़क”  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *