Nirbhik Nazar

उर्फी ने लगा दी BJP नेता की क्लास ! राहुल की टी शर्ट के बहाने किया था उर्फी पर कमेंट, पढ़ें क्या बोली उर्फी …

नई दिल्ली : उर्फी जावेद यूं तो हमेशा ही विवादों में रहती हैं लेकिन कई बार वो खुद विवाद पैदा नहीं करती बल्कि किसी और की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. इस बार भी वैसा ही हुआ. बीजेपी नेता दिनेश देसाई ने उर्फी का नाम लेकर राहुल गांधी पर कमेंट किया जो उर्फी को बिल्कुल भी रास नहीं आया लिहाजा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उसे शेयर करते हुए जमकर नेता जी को लताड़ लगा दी और दो टूक जवाब भी दे दिया.

क्या कहा था बीजेपी नेता ने 

हाल ही में राहुल गांधी के कपड़ों को लेकर बीजेपी नेता दिनेश देसाई ने एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा –  अगर ठंड में एक शर्ट पहनने पर राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनने के लायक बन जाते हैं तो फिर उर्फी जावेद को तो अमेरिका का राष्ट्रपति बन जाना चाहिए. देखते ही देखते ये ट्वीट जमकर वायरल हो गया और इस पर जमकर कमेंट भी आने लगे.

उर्फी ने दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल ये ट्वीट देखते ही देखते उर्फी तक भी जा पहुंचा और अपना नाम इस तरह लेने पर उन्हें काफी बुरा लगा लिहाजा सोशल मीडिया पर ही उन्होंने बीजेपी नेता की क्लास लगा दी. उन्होंने ये ट्वीट शेयर कर लिखा – ‘ये आपके नेता हैं? कुछ बेहतर करो, अपना प्वाइंट साबित करने के लिए महिलाओं की बेइज्जती करो. कैसे हम इनसे महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद कर सकते हैं.’

बस उर्फी ने जैसे हीर ये कमेंट किया तो इसे भी आग की तरह वायरल होने में देर नहीं लगी. वहीं अब सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता की जमकर फजीहत हो रही है. उर्फी जावेद अपने फैशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं और अक्सर बोल्ड अंदाज में पोस्ट शेयर कर चर्चा में आ जाती हैं. टॉपलेस होकर उर्फी कई बार कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट कर चुकी हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *