Nirbhik Nazar

महिला के सिर से निकले सींग !  परिवार परेशान, डाक्टर हो रहे हैरान, दर्द से जूझ रही महिला

पन्ना: मध्यप्रदेश से फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पहली बार में तो आप भी विश्वास नहीं कर पाएंगे। पन्ना जिले की एक महिला के सिर पर सींग निकलने लगे हैं। महिला रोज दर्द से जंग लड़ रही है, उधर डॉक्टर भी समझ नहीं पा रहे कि ये आखिर ये क्यों हो रहा है। इस अजीबोगरीब बीमारी से परिवार भी परेशान है। जानकारी के अनुसार मामला पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मकरी का है। जिस महिला के सिर पर सींग उगने की बात कही जा रही है, उसका नाम मिमिया बाई पति मुन्नालाल कोरी (60) बताया गया है। परिजनों ने बताया कि बीते तीन सालों से महिला इस दर्द से जूझ रही है। तीन साल पहले थोड़ा-थोड़ा दर्द था फिर सिर में दो जगह से कुछ उठने लगा। धीरे-धीरे उसका आकार बढ़ने लगा और दर्द भी ज्यादा होने लगा। परिजनों का कहना है कि  महिला को डॉक्टरों को दिखाया, किंतु यह बीमारी यहां के डॉक्टरों के समझ से परे है और उनके द्वारा इसे बाहर किसी बड़े डॉक्टर को दिखा कर इलाज करवाने की सलाह दी गई है। परिवार की आर्थिक हालात भी इतने अच्छे नहीं है कि वे किसी बड़े डॉक्टर के पास जा सकें।


इस अजीबो-गरीब घटना के बारे में इलाके में चर्चा है। लोग पहले तो विश्वास नहीं करते थे, पर महिला को देखने के बाद वे चौंक जाते हैं। कई लोग महिला को देखने आ रहे हैं। पीड़ित महिला मिमिया बाई का कहना है कि तीन साल से मैं परेशान हूं। असहनीय दर्द रहता है। मैंने सभी से गुहार लगाई, लेकिन मेरी कोई नहीं सुनता। भगवान से उम्मीद है कि मुझे इस बीमारी से छुटकारा दिलाए और इस असहाय पीड़ा से भी मुक्ति मिले। महिला को शासन प्रशासन से मदद की दरकार है।

Source : “अमर उजाला”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *