Nirbhik Nazar

मछुआरे के जाल में फंसा अनोखा जीव, सिर मगरमच्छ और धड़ मछली का…देखें तस्वीरें

धनबाद : ये दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी हुई है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसी सच्चाई सामने आती हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह जाती है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है झारखंड से, जहां एक मछुआरे के जाल में ऐसा जीव फंसा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग काफी हैरानी जता रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड के अमरपुर पंचायत स्थित अमलाटांड गांव में एक मछुआरा हर दिन की तरह मछली पकड़ने गया था। कुछ समय बाद मछुआरे के जाल में मछली फंस गई। मछुआरे ने जैसे ही मछली को पानी से बाहर निकाला और उसे देखा तो वह दंग रह गया। क्योंकि, उस अजीबोगरीब जीव का सिर मगरमच्छ की तरह था, जबकि धड़ मछली की तरह दिख रही थी। मछुआरे ने इसकी सूचना गांववालों को दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए और यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

इस मछली को देखन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचने लगे। कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में इससे पहले ऐसी मछली नहीं देखी। कई लोग तो इस जीव को देखकर घबरा गए। वहीं, ग्रामीणों ने इस मछली का नाम क्रोकोडाइल फिश रख दिया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *