Nirbhik Nazar

दूल्हे ने डांस करके खूब काटा गदर, फिर क्या था नाराज़ दुल्हन बन गई किसी और की हमसफर…..!

बुलढाणा: शादी का दिन ऐसा दिन होता है जहाँ हर कोई इस दिन का सपना देखता है। यदि शादी सही इंसान से की जाये तो यह दिन और भी खास बन जाता है। शादी में नाच गाना तो अक्सर होता ही रहता है, इस तरह से लोग अपनी ख़ुशी को ज़ाहिर करते है। लेकिन अगर आपका नाच – गाना ही आपकी शादी टूटने का कारण बन जाये तो फिर हाथ मलने के सिवा बाकी कुछ नहीं बचता। ऐसे में आपकी दुल्हन किसी और के साथ चली जाये तो..? दरअसल , यह मामला महाराष्ट्र मे बुलढाणा जिले के गांव मलकपुर पंगरा का है। जहाँ दूल्हा बारात लेकर आया लेकिन मुहूर्त के अनुसार लेट थी। इसके बावजूद ज़ोरदार म्यूजिक के साथ सभी बाराती डांस कर रहे थे, जिसे देख दूल्हे से भी रहा नहीं गया और वह भी अपनी कार से निकल कर अपने शारबी दोस्तों के साथ डांस करने लगा। दूसरी तरफ बाराती नाचने में इतनी लीन थे की अंदर आने का नाम नहीं ले रही थे।

नाचते – नाचते शाम के 4 बजे से रात के 8 बज गए थे। मुहूर्त का समय निकला जा रहा था, लेकिन कोई रुकने का नाम नहीं ले रहा था। गुस्साए दुल्हन के पिता ने डांस रोकने की कोशिश की। जिसकी वजह से बाराती दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने लगे।

दूल्हे पक्ष के इस बर्ताव को देख दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ दी और बारातियों को बिना खाना खिलाये वापस भेज दिया। बदनामी से बचने के लिए दुल्हन पक्ष ने पंचायत बुलाई और यह तय किया गया की इसी मंडप में शादी कराई जायगी। फिर क्या था दूल्हे की तलाश में सभी लग गए, जिसमे दुल्हन के घरवालों को मेहमानों में से ही एक लड़का पसंद आ गया। शादी के लिए लड़के हामी भर दी। खास बात यह रही की दुल्हन उस शख्स को पहले से ही जानती थी। जिसके बाद दोनों के पुरे रीती – रिवाजों के साथ सात फेरे लिए गए।

इसके आलावा आप यह जान कर सच में हैरान हो जायगे की दूसरे दिन नाचने वाले दूल्हे ने भी लड़की ढूंढ कर शादी कर ली। और खास बात यह थी की दूल्हे से लेकर दूल्हे के बारातियों में से किसी ने भी शराब को हाथ तक नहीं लगाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
44,690,738
Recovered
0
Deaths
530,779
Last updated: 5 minutes ago
Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 6 1 9 1 7
Users Today : 24
Users Last 30 days : 820
Total Users : 61917

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *