Nirbhik Nazar

इश्क में रोड़ा बन रही थी मां, बेटी ने मार डाला, प्रेमी ने भी दिया साथ…

ग्वालियर: इश्क में रोड़ा बन रही मां को ही बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया और रास्ते से हटा दिया। बेरहमी से अपनी मां का कत्ल किया, फिर शव कम्बल में लपेटकर भाग गई। पुलिस को जैसे ही पता लगा तो पुलिस यहां पहुंची, रात में महज 3 घंटे में ही दोनों आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की तो इन्होने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

दरअसल इलाके में रहने वाली ममता ओझा उसी के घर में संभल में लिपटी हुई मिली थी। खून से लथपथ पड़ा था। सीएससी महाराजपुरा रवि भदौरिया जब यहां पहुंचे। तो मृतका की बेटी पूनम गायब मिली। पूनम दो बार घर से भाग चुकी थी, अपने प्रेमी सोनू ओझा निवासी लूट पूरा के साथ भागी थी। इसलिए सबसे पहले पुलिस सोनू के घर ही पहुंची। यहां जब सोनू के बारे में पूछा तो पता लगा कि सोनू भी गायब है। फिर पुलिस में ममता के घर के आसपास की लगे कैमरे देखें, जिनमें पूनम हड़बड़ी में बाहर जाती दिखी लेकिन वापस नहीं लौटी। यहां से पुलिस को उस पर शक गहरा गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने 3 घंटे बाद दोनों आरोपितों को पकड़ लिया, जब इन से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया। ममता की बेटी ने बताया कि उसकी मां इश्क में रोड़ा बन रही थी, दो बार घर से भागी तो पुलिस में शिकायत की। वह जिसे प्रेम करती थी उसकी मां उसे पसंद नहीं करती थी इसलिए मार डाला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्‍या का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही दोनों आरोपितों से हत्या में प्रयुक्त होने वाला चाकू भी बरामद करने का प्रयास कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *