Nirbhik Nazar

दिल बैठी थी हार ! दामाद हो गया, सास को लेकर फरार…

सिरोही दामाद को ऐसा प्यार हुआ कि सास पर ही दिल हार बैठा. जिस सास ने अपनी बेटी के लिए दामाद ढूंढा, वही सास उसी दामाद पर दिल हार बैठी और उसके साथ फरार हो गई. घटना सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के सियाकरा गांव की है, जहां सास के दामाद के साथ फरार होने की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, रमेश पुत्र नेकाराम पाउवा जोगी निवासी सियाकरा ने अनादरा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी लड़की किसना की शादी नारायण पुत्र रूपा जोगी निवासी मामावली के साथ हुई थी. शादी के बाद उसकी लड़की व जमाई नारायण उसके घर आते जाते रहते थे.

न्यू ईयर पर शराब पार्टी के लिए ससुर को बुलाया

बीते महीने 30 दिसंबर 2022 को नारायण सियाकरा आया हुआ था और उसी दौरान ससुर रमेश व दामाद नारायण दोनों ने शराब पार्टी भी की. उसी शराब पार्टी का फायदा उठाकर दामाद अपनी सास को लेकर फरार हो गया. जब शाम 4 बजे ससुर रमेश की नींद खुली तो नारायण और उसकी पत्नी घर से गायब थी. इधर-उधर तलाश करने पर वह नहीं मिली तब उसे पता चला कि उसकी पत्नी को उसका जमाई बहला-फुसलाकर भगाकर लेकर गया.

महिला की उम्र करीब 40 साल

अनादरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. सास की तीन बेटी और एक बेटा है और सभी शादीशुदा है. वही नारायण के भी तीन बच्चे हैं, जिसमें से वह एक बच्ची को भी साथ ले गया है. महिला की उम्र करीब 40 साल है जबकि नारायण 27 साल का है. अनादरा पुलिस दामाद और सास की तलाश कर रही है. जानकारी में सामने आया कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, जिसके बाद उन्होंने एक साथ रहने के लिए घर से भागने कदम उठाया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *