Nirbhik Nazar

कोटद्वार: महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, 2023 की चुनौतियों से निपटने का दिया ‘मंत्र’

कोटद्वार: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (BJP State President Mahendra Bhatt) पूर्व राज्य मंत्री मोहन लाल बौंठियाल की पहली पुण्यतिथि (Death anniversary of Mohan Lal Bonthiyal) कार्यक्रम में शामिल होने उनके पैतृक गांव दुगड्डा मंडल के ऐता गांव पहुंचे. जहां उन्होंने मोहन लाल बौंठियाल को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पौड़ी जिले के रिखणीखाल, यमकेश्वर, दुगड्डा, कोटद्वार, कालागढ़ और भाबर मंडल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2023 में होने वाले नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिक चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने को कहा.

कोटद्वार पहुंचने पर महेंद्र भट्ट का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा पार्टी नारों और भाषणों से नहीं चलती है. क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के साथ ही जनसेवा भाव से पार्टी का लक्ष्य निर्धारित किया जा सकता है. महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2023 में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौतियां हैं. क्योंकि आगामी वर्ष में नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका चुनाव होने जा रहे हैं.

वहीं, महेंद्र भट्ट ने कहा भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में मंडल पदाधिकारियों को भी दायित्व दिया जाना है. इस बार मंडल में महिलाओं को मंडल अध्यक्ष बनाया जायेगा. भाजपा संगठन को मजबूत करने के प्रदेश संगठन ने भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर दो महिलाओं को पौड़ी और रानीखेत में बड़े पद से नवाजा गया है. जिला कोटद्वार में पहले 11 मंडल रहे और अब भाबर मंडल को दो भागों में विभाजन कर दिया है. जिससे 12 मंडल होने जा रहे हैं.

पौड़ी जिला में भी एक मंडल बढ़ाया गया है. जनपद पौड़ी में भाजपा के 26 मंडल होने जा रहे हैं. यमकेश्वर में 5 मंडल, लैंसडाउन में 4 मंडल, कोटद्वार में 4 मंडल में दो महिलाओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है. वहीं, कोटद्वार कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश संगठन मंत्री अजय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात एवं मासिक बैठक में भागीदारी निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना चाहिए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *