Nirbhik Nazar

ये मुर्गा सैनिकों के साथ करता है परेड, यकीन नहीं आता तो देख लीजिये VIDEO…

दिल्लीसोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में मुर्गे की नकल करने की अदा काबिले तारीफ है। ऐसा लगता है कि मानो वह पूर्व जन्म में सैनिक था। उसके हाव भाव और चाल चलन से वह बिल्कुल सैनिक जैसा दिखता है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुबह के परेड के लिए सैनिक एक साथ खड़े हैं। वहीं, एक मुर्गा भी परेड के लिए सड़क किनारे खड़ा है। किसी की नजर मुर्गे पर नहीं है। हालांकि, मुर्गे के दिल में सरफरोशी की तमन्ना है। वह अपने देश के लिए कुछ कर गुजरना चाहता है। हालांकि, उसे यह नहीं पता है कि दुश्मन के टैंक और गोला बारूद के सामने वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएगा।

इसके बावजूद वह देश के लिए कुछ करना चाहता है। तभी सैनिकों की तरफ से सायरन की आवाज आती है। मुर्गा भी सावधान मुद्रा में आकर मंत्रणा करने लगता है। आज सबसे बेस्ट परेड करूंगा। तभी सिपाही कदमताल मिलाकर परेड करने के लिए आगे बढ़ते हैं। मुर्गा भी पहले से तैयार है। वह भी कदमताल मिलाकर आगे बढ़ना लगता है। तभी किसी की नजर मुर्गे पर पड़ती है, जो सड़क किनारे परेड कर रहा है। एक तरफ सैनिक परेड कर रहे हैं, तो  दूसरी ओर मुर्गा हूबहू सैनिकों की कॉपी कर रहा है। मुर्गे की परेड चाल देख सब ताली बजाकर हौसला अफजाई करने लगते हैं। इससे मुर्गे का मनोबल और बढ़ जाता है। वह आत्म विश्वास से लबरेज होकर परेड करने में मशगूल हो जाता है। यह सीन बेहद हास्यास्पद है।

इस वीडियो को ‘FunnymanPage’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-Wow! वीडियो को खबर लिखे जाने तक 46 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख मुर्गे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *