Nirbhik Nazar

सरकार का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों नहीं देना होगा toll tax, देख लीजिये नई लिस्ट.

नई दिल्ली: देश में अलग अलग सड़कों, हाईवे और एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स स्थापित किये गए हैं। इन सभी टोल केंद्रों पर आने जाने वाले वाहनों से टोल वसूली का काम होता है। हालांकि भारत में काफी ऐसे भी लोग है जिनको टोल टैक्स नहीं भरना होता है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने एक गाइडलाइन जारी की है। जिसमें यह बताया गया है कि किन-किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होता है। टोल टैक्स छूट का फायदा मिलने वाली की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट से आपको पता चल जाएगा कि किन-किन लोगों को भारत में टोल टैक्स नहीं देना होता है। टोल टैक्स नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से वसूला जाता है।

इन लोगों को नहीं देना होता टोल टैक्स

  1. भारत के राष्ट्रपति
  2. प्रधान मंत्री
  3. मुख्य न्यायाधीश
  4. उपराष्ट्रपति
  5. राज्य के राज्यपाल
  6. संघ के कैबिनेट मंत्री
  7. सुप्रीम कोर्ट के जज
  8. लोक सभा के अध्यक्ष
  9. संघ राज्य मंत्री
  10. राज्य के मुख्यमंत्री
  11. केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल
  12. किसी राज्य की विधान सभा के अध्यक्ष
  13. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
  14. किसी राज्य की विधान परिषद के अध्यक्ष
  15. भारत सरकार के सचिव
  16. संसद सदस्य
  17. आर्मी कमांडर
  18. वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ
  19. संबंधित राज्य के भीतर एक राज्य सरकार के मुख्य सचिव
  20. किसी राज्य की विधान सभा के सदस्य
  21. राजकीय यात्रा पर विदेशी गणमान्य लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होता है।

दोपहिया वाहन चालक हुए टैक्स फ्री

दोपहिया वाहन खरीदते समय ही ग्राहकों से रोड टैक्स ले लिया जाता है। हाइवे पर दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। वहीं हाइवे पर चार पहिया वाहन से सफर करते हैं तो टोल टैक्स देना होता है।

मोबाइल SMS से चेक करें टोल टैक्स लिस्ट

SMS के जरिए भी आप टोल टैक्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से TIS < Toll Plaza ID टाइप करके 56070 नंबर पर मैसेज भेजना है। SMS करते ही टोल टैक्स की रेट लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *