Nirbhik Nazar

सुहागरात पर दुल्हन को छोड़ पड़ोसी के घर में जा छुपा दूल्हा, रातभर इंतज़ार करती रही दुल्हन, फिर हुआ चौंकने वाला खुलासा…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर में विवाह के बाद कुछ ऐसा हुआ कि पूरे घर में हड़कंप मच गया। सुहागरात पर दूल्हा कमरे में दुल्हन को छोड़कर भाग गया। दुल्हन बहुत देर तक दूल्हे की प्रतीक्षा करती रही, मगर दूल्हा नहीं पहुंचा। इसकी सूचना घर वालों को दी गई, तो उन्होंने दूल्हे की तलाश शुरू की, मगर दूल्हे का कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका। दरअसल, दूल्हा अपना फोन बंद करके पड़ोस के किसी घर में जाकर छिप गया था। अगले दिन जब फोन चालु हुआ, तो परिवार वालों को उसकी जानकारी हुई। सुहागरात पर भागने का जब कारण पूछा गया, तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया। हालांकि, जब दोस्तों को दूल्हे ने सुहागरात वाली बात बताई तो सभी दोस्त खिल खिलाकर हंसने लगे।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक का कुछ दिन पहले ही विवाह हुआ था। देर शाम को युवक दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया था। सुहागरात को दूल्हा अचानक घर से गायब हो गया। रात लगभग 12 बजे तक दूल्हा घर नहीं लौटा, तो दुल्हन सहित सभी परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने दूल्हा के नंबर पर कॉल किया तो उसका फोन बंद मिला। पूरी रात घरवाले दूल्हे को गांव से लेकर रिश्तेदारों में खोजबीन करते रहे।

सुबह दूल्हे का फोन चालु हुआ, तो परिजनों का उससे संपर्क हुआ। पता चला कि, दूल्हा पड़ोस के ही किसी घर में छुपा बैठा हुआ है। आनन-फानन में घर के लोग दूल्हे के पास पहुंच गए और उससे असलियत पूछी। परिजनों को तो दूल्हे ने कुछ नहीं बताया। मगर, अपने दोस्तों से उसने कहा मुझे शर्म आ रही थी, इसलिए मैं पूरी रात घर नहीं जा सका। दूल्हे की बात सुन उसके यार दोस्त खिलखिला कर हंसने लगे। बहुत समझाने के बाद दूल्हा अपने घर वापस चला गया। मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *