Nirbhik Nazar

4 साल की बेटी ने दी माँ की हत्या की गवाही ! बोली – पाप ने मम्मी को मार दिया, पढ़ें पूरा मामला…

भागलपुर: नाथनगर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर टीकर में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है. महिला की सास सुखा देवी का कहना है कि कई महीनों से बेटा और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. घरेलू विवाद के कारण गुस्से में बेटे ने बहू को मार डाला. महिला की पहचान मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के राघव टीकर निवासी पंकज यादव की पत्नी ईशा देवी 26 वर्षीय के रूप में हुई है.

भागलपुर में पति ने की पत्नी की हत्या : प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पंकज ने ईंट से पीट पीटकर महिला को मौत के घाट उतार दिया और फिर शव को तोताखानी बगीचे में फेंक दिया. सुबह जब लोग बगीचे में गए तो महिला का शव देख दंग रह गए. मृतका का चेहरा पूरी तरह पूरी तरह से बिगड़ा हुआ था. घटना के बाबत मृतका की चार साल की बच्ची ने बताया कि देर रात पिता और मां के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. जो मारपीट में बदल गई. पिता ने घर के बाहर से ईंट लाकर मां के सिर व चेहरे पर मारकर उसकी हत्या कर दी. वहीं सास ने भी पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने की बात कही.

“पापा हमेशा मां को मारते पीटते थे. रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. उसके बाद पापा ने मां को ईंट से मार दिया.”

– मृत महिला की बेटी

“बेटा और बहू के बीच कई महीनों से झगड़ा हो रहा था. पता नहीं किस बात को लेकर दोनों लड़ते थे. गुस्से में बेटे ने बहू को मार दिया.”

– सुखा देवी, मृतका की सास

हत्या के बाद पति फरार: वहीं घटना की सूचना मिलते ही मधुसुदनपुर एसएचओ महेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को बगीचे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और मधुसुदनपुर थानेदार को एफएसएल बुलाकर जल्द भागे पति को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *