Nirbhik Nazar

भूत के डर ने खुलवा दिया हत्या का राज,  प्रेमी ने खुद थाने पहुँचकर कबुला अपना जुर्म, पढ़ें पूरा मामला…

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा ( Korba Crime ) में 8 माह से लापता 25 वर्षीय अंजू की लाश आज कंकाल के रूप में मिली है. बता दें कि अंजू के प्रेमी ने ही हत्या ( Murder ) कर शव को जंगल मे दफना दिया था. हैरान की बात यह है कि घटना के 8 महीने बाद प्रेमी ने पुलिस के सामने खुद अपना गुनाह कबूल लिया. हत्या को कबूलने की वजह प्रेमी द्वारा युवती के भूत का डर है. वहीं आरोपी प्रेमी द्वारा गुनाह कबूलने के बाद आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से खुदाई की गई. खुदाई के बाद युवती का कंकाल बरामद हुआ है. पूरा मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है. आरोपी युवक द्वारा गुनाह कबूल करने के बाद रामपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल ढेलवाडीह निवासी गोपाल खड़िया नामक युवक की रिसदी निवासी युवती अंजू के साथ प्रेम संबंध था. ट्रैक्टर चालक गोपाल ने युवती को घर से भगा लिया. युवती के परिजनों ने युवती के लापता होने पुलिस को सूचना देते हुवे गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इधर आरोपी गोपाल युवती को अपने रिश्तेदारों के घर पर छिपा रखा था और फिर एक दिन गोपाल ने युवती को मौत के घाट उतार दिया. युवती को मौत के घात उतारने के बाद शव को रिसदी के पास जंगल में दफना दिया.

भूत के भ्रम में बताया सच

प्रेमिका के हत्या के 8 महीने हो जाने के साथ आरोपी प्रेमी को युवती के भूत बन जाने का भ्रम होने लगा और उसे डर सताने लगा की युवती उसे मार डालेगी. इसलिए उसने पुलिस को जाकर सच बताते हुवे अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया है कि युवती उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी इसलिए उसे मार दिया और रिसदी के पास ही शव को दफना दिया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *