Nirbhik Nazar

लापता बुजुर्ग महिला की वायरल वीडियो का सीएम ने लिया था संज्ञान, पुलिस ने मुंबई से ढूंढ निकाली बुजुर्ग महिला… देहरादून: कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह खुद को उत्तेराखंड के अल्मोदड़ा जिले की बता रही थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो का संज्ञान लिया और पुलिस को उक्तो बुजुर्ग को खोज कर वापस लाने के आदेश दिए। पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया। “मैं अल्मोड़ा की रहने वाली हूं वहां मेरा बेटा और बेटी रहते हैं।” उक्तम वीडियो में एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़क पर फटे हुए कपड़े पहने बैठी थी और वीडियो बनाने वाले को बता रही थी कि “मैं अल्मोड़ा की रहने वाली हूं वहां मेरा बेटा और बेटी रहते हैं।” मुख्यमंत्री द्वारा उस महिला की खोज कर मुंबई से वापस घर लाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया। अल्मोड़ा पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने तहकीकात की तो पता चला कि वायरल वीडियो में जो बुजुर्ग महिला दिख रही है। वह हेमा देवी निवासी ग्राम कोटियाग तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा की निवासी हैं। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं तथा पिछले 5-6 महीने से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है। अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई और उक्त बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया गया है। अब इनका मेडिकल चेकअप कराकर लाया जा रहा है। बुजुर्ग महिला के मिल जानें पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है। बता दें कि पिछले दिनों अल्मोड़ा की बुजुर्ग महिला के भटकने का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा था। हल्द्वानी निवासी गुरविंदर ने वीडियो बनाकर तमाम प्लेटफार्म में प्रसारित किया। दो दिन पूर्व समाचार पत्र दैनिक जागरण ने बुजुर्ग महिला का सही पता खोज निकाला। महिला की पहचान भिकियासैंण के ग्राम कोटियाग निवासी हेमा देवी पत्नी स्व. लाल सिंह के रूप में हुई थी। महिला 15 वर्षों से मानसिक अस्वस्थ्य है। खबर प्रकाशित होने के बाद सरकार हरकत में आई। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्ग को मुंबई से वापस लाने के आदेश दिए। एसएसपी के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हुई थी।

देहरादून: कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह खुद को उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा जिले की बता रही थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो का संज्ञान लिया और पुलिस को उक्‍त बुजुर्ग को खोज कर वापस लाने के आदेश दिए। पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया।

“मैं अल्मोड़ा की रहने वाली हूं वहां मेरा बेटा और बेटी रहते हैं।”

उक्‍त वीडियो में एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़क पर फटे हुए कपड़े पहने बैठी थी और वीडियो बनाने वाले को बता रही थी कि “मैं अल्मोड़ा की रहने वाली हूं वहां मेरा बेटा और बेटी रहते हैं।” मुख्यमंत्री द्वारा उस महिला की खोज कर मुंबई से वापस घर लाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया। अल्मोड़ा पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने तहकीकात की तो पता चला कि वायरल वीडियो में जो बुजुर्ग महिला दिख रही है। वह हेमा देवी निवासी ग्राम कोटियाग तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा की निवासी हैं। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं तथा पिछले 5-6 महीने से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है।

अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई

अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई और उक्त बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया गया है। अब इनका मेडिकल चेकअप कराकर लाया जा रहा है। बुजुर्ग महिला के मिल जानें पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है।

बता दें कि पिछले दिनों अल्मोड़ा की बुजुर्ग महिला के भटकने का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा था। हल्द्वानी निवासी गुरविंदर ने वीडियो बनाकर तमाम प्लेटफार्म में प्रसारित किया। दो दिन पूर्व समाचार पत्र दैनिक जागरण ने बुजुर्ग महिला का सही पता खोज निकाला। महिला की पहचान भिकियासैंण के ग्राम कोटियाग निवासी हेमा देवी पत्नी स्व. लाल सिंह के रूप में हुई थी। महिला 15 वर्षों से मानसिक अस्वस्थ्य है। खबर प्रकाशित होने के बाद सरकार हरकत में आई।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्ग को मुंबई से वापस लाने के आदेश दिए। एसएसपी के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हुई थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *