Nirbhik Nazar

दाना खिला रहा था शख्स, अचानक मछली ने जकड़ लिया हाथ; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो…

न्यूज़ डेस्क: यह दुनिया तरह-तरह के जीवों से भरी पड़ी है, जिसमें से कुछ बेहद ही खतरनाक भी होते हैं. इनमें समुद्री जीव भी शामिल हैं. समंदर की गहराई में पाए जाने वाले कुछ जीव विशालकाय और बड़े ही जानलेवा होते हैं. इनमें व्हेल और शार्क जैसे जीव भी शामिल हैं. व्हेल आज के समय में पाए जाने वाले सबसे विशालकाय जीवों में से एक है, लेकिन ये उतनी खतरनाक नहीं होती जितनी कि शार्क होती है. शार्क तो इंसानों को देखते ही उनपर हमला करने को बेताब रहती हैं. अब शार्क चाहे छोटी हो या बड़ी, वो खतरनाक तो होती ही है. सोशल मीडिया पर आजकल एक छोटी शार्क से ही जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

देखिए मछली के हमले का ये खौफनाक वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पानी के ऊपर बने लकड़ी के पुल पर से नीचे झुककर एक मछली को दाना खिलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तभी अचानक मछली उसपर हमला बोल देती है और उसके हाथ को ही जकड़ लेती है. मछली ने शख्स के हाथ को इतनी मजबूती से जकड़ा हुआ है कि शख्स काफी कोशिशों के बाद भी उसके चंगुल से छूट नहीं पाता. इस दौरान आसपास खड़ी महिलाएं उसे छुड़ाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वो इसमें नाकाम हो जाती हैं. आखिरकार जैसे-तैसे करके शख्स ने मछली से अपना पीछा छुड़ाया, लेकिन इस दौरान उसका हाथ खून से भर गया था. वैसे देखने से तो ये मछली शार्क जैसी लग रही है. हालांकि वो काफी छोटी है, लेकिन अपनी मजबूती से उसने शख्स के पसीने छुड़ा दिए थे.

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @OTerrifying नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 5.6 मिलियन यानी 56 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 67 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. लोग यह नजारा देख कर हैरान हैं और कह रहे हैं कि वाकई में मछली का ये हमला खतरनाक था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *