Nirbhik Nazar

यहाँ कुत्ते और कुतिया की हुई अनोखी शादी, जयमाला और सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए टॉमी और जैली

अलीगढ़: आपने धूमधाम से इंसानों की शादी को होते देखा होगा, लेकिन अब लोग पशुओं की शादियों को भी धूमधाम से कर रहे हैं. ऐसी ही एक अनोखी शादी कल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुई. इस शादी में टॉमी दूल्हा और जैली दुल्हन बनी. दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवन साथी बनाया. घराती और बारातियों ने जमकर ढोल-नगाड़ों पर डांस किया और देशी घी की दावत खाई. पूरे जनपद में इस अनोखी शादी की चर्चा बनी हुई है.

कुत्ते और कुतिया की हुई अनोखी शादी

अलीगढ़ में सुखरावली गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी का आठ माह का एक पालतू डॉगी टॉमी है, जिसका रिश्ता अतरौली में टीकरी रायपुर ओई के निवासी डॉ रामप्रकाश सिंह की सात माह की मादा डॉगी जैली से तय हुआ. डॉ रामप्रकाश सिंह अपनी जैली के लिए टॉमी को देखने सुखरावली आए और दोनों की शादी तय कर दी। टॉमी और जैली की शादी मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को निर्धारित हुई। कल जैली की ओर से टीकरी रायपुर ओई के वधू पक्ष सुखरावली पहुंचे। जैली की ओर से आए लोगों ने टॉमी को तिलक किया। उसके बाद टॉमी और जैली के शादी की तैयारियां शुरू हो गईं.

टॉमी बना दूल्हा और जैली बनी दुल्हन, चढ़ी बारात

दोपहर में टॉमी को फूल माला पहनाकर दूल्हा बनाया गया. ढोल-नगाड़ों के बीच टॉमी की धूमधाम से बारात चढ़ी. दूल्हा बना टॉमी आगे-आगे चल रहा था, पीछे बारात में महिला, पुरूष और बच्चों ने जमकर डांस किया. बारात चढ़कर शादी स्थल पर पहुंची. बारात चढ़ने के बाद टॉमी और जैली के गले में फूलमाला पहनाकर, वर-वधू पक्षों ने दोनों को आशीर्वाद दिया. जिसके बाद दोनों को देशी घी से बने व्यंजन परोसे गए और दोनों ने बड़े स्वाद से भोजन किया. वर-वधू बने दोनों डॉगी ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को अंगीकार किया। महिलाओं ने बधाईयां गाईं, जिसके बाद विदाई की रस्म अदा की गई.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *