Nirbhik Nazar

पत्नी से समझौता करने के लिए, पति को करने पड़े अपनी माँ-बहन के नंबर ब्लॉक! पढ़ें पूरा मामला…  

मुरादाबाद: पति ने अपनी मां और बहन का नंबर ब्लॉक किया तो पत्नी साथ रहने को तैयार हो गई। पति चार माह तक अपनी बहन के घर भी नहीं जाएगा। मुरादाबाद में नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। इसके बाद महिला अपने पति के साथ चली गई। मझोला के करूला निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी फर्म में काम करने वाले युवक के साथ हुई थी। पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते हैं। पति अपनी बहन और मां के उकसाने पर उसके साथ मारपीट करता है।

घर के खर्च के लिए रुपये मांगती हूं तो पति घर छोड़कर अपनी बहन के घर चला जाता है। महिला ने मांग की थी कि अगर पति अपने व्यवहार में बदलाव नहीं करेगा तो वह उसे तलाक दे दे। महिला के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया था। यहां दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई।

जिसमें महिला ने कहा कि हमारे घर में झगड़े की वजह पति की बहन और मां हैं। अगर पति अपनी मां और बहन से वास्ता रखेगा तो वह उसके साथ नहीं रहेगी। पति ने कहा कि वह अपनी मां और बहन से वास्ता नहीं रखेगा। तब महिला ने अपने पति से कहा कि वह अपनी मां और बहन का मोबाइल नंबर ब्लॉक करें।  इस पर पति ने दोनों के नंबर ब्लॉक कर दिए। इसके बाद महिला पति के साथ रहने को तैयार हो गई। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संदीपा चौधरी ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पति पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *