Nirbhik Nazar

उत्तराखंड बीजेपी ने घोषित किए 270 मंडल अध्यक्ष…

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से पार्टी के सभी सांगठनिक जिलों के ज़िला अध्यक्षों ने सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि जिला अध्यक्षों द्वारा जारी नामों की सूची में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं एवं युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

भाजपा ने अपने 270 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. इसी क्रम में नीचे तक मजबूत सांगठनिक इकाई गठन के उद्देश्य से अब मंडल टीम, बूथ एवं पन्ना समिति के गठन की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पिछले लंबे समय से संगठन विस्तार का इंतजार कर रहे थे. आज जैसे ही बीजेपी ने मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी की, बीजेपी में सरगर्मी बढ़ गई.

हरिद्वार ग्रामीण दक्षिणी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सोनी को बनाया गया है. हरिद्वार ग्रामीण उत्तरी मंडल का अध्यक्ष प्रणव यादव बने हैं. लक्सर नगर मंडल की जिम्मेदारी अरविंद अग्रवाल को सौंपी गई है. लक्सर ग्रामीण मंडल नेपाल सिंह संभालेंगे. मध्य हरिद्वार मंडल राजेश शर्मा के जिम्मे होगा.

लालकुआं मंडल की जिम्मेदारी धन सिंह बिष्ट को सौंपी गई है. हल्दूचौड़ मंडल दीपक बहुगुणा संभालेंगे. गोलापार मंडल की जिम्मेदारी बीजेपी ने मुकेश बेलवाल को दी है. ओखलकांडा मंडल का अध्यक्ष नरेश नयाल को बनाया गया है.

भीमताल नगर मंडल अध्यक्ष कमला आर्य को बनाया गया है. गरमपानी मंडल की जिम्मेदारी सोबन सिंह को सौंपी गई है. भवाली मंडल पंकज उद्वैती के हवाले किया गया है. सरोवर नगरी नैनीताल मंडल की जिम्मेदारी आनंद सिंह बिष्ट को सौंपी गई है. काठगोदाम मंडल किशोर जोशी के हिस्से आया है.

रामनगर मंडल के अध्यक्ष मदन जोशी बनाए गए हैं. कालाढूंगी मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह जंतवाल बने हैं. मुखानी मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी बनाए गए हैं. बिंदुखत्ता मंडल के अध्यक्ष जगदीश पंत बनाए गए हैं.

मासी के बीजेपी मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश फुलेरिया बने हैं. चौखुटिया मंडल की जिम्मेदारी नारायण सिंह रौतेला को दी गई है. द्वाराहाट मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र मठपाल बनाए गए हैं. भिकियासैंण बीजेपी मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह बिष्ट बने हैं. रानीखेत मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी बनाए गए हैं. बिनसर महादेव मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी राम सिंह रावत को सौंपी गई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *