Nirbhik Nazar

2023 की गजब शुरुआत ! 71000 को मिली सरकारी नौकरी, PM बोले- और लाखों Jobs मिलेंगी

नई दिल्ली: देश के 71 हजार युवाओं के लिए आज 20 जनवरी का दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है. ये वो तारीख है जब उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी तमन्नाओं में से एक पूरी हो रही है. उन्हें उनकी सालों की मेहनत का फल मिल रहा है. आज साल 2023 का पहला रोजगार मेला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में कुल 71000 युवाओं को Sarkari Naukri की सौगात दी है. उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा है. PM Modi ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन हजारों युवाओं को जॉब लेटर दिए हैं. सरकारी नौकरी पाकर अब सरकारी कर्मचारी बन चुके इन युवाओं से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये 2023 का पहला Rojgar Mela है. इसके साथ नए साल की शुरुआत उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है. नौकरी पाने वाले सभी युवाओं और उनके परिवारों को बधाई. आने वाले दिनों में अभी और लाखों परिवारों को Govt Job मिलने वाली है.’

NDA, BJP शासित राज्यों में भी रोजगार मेला

71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि ‘भारत सरकार एनडीए और भाजपा शासित राज्यों में भी लगातार Job Fair का आयोजन कर रही है. इससे युवाओं का सशक्तिकरण हो रहा है और देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है. रोजगार मेले का ये निरंतर आयोजन हमारी सरकार की पहचान बन चुके हैं. ये दर्शाता है कि कैसे सरकार जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करके दिखाती है.’

इस दौरान पश्चिम Government Job पाने वाले कश्मीर के फैजल शौकत शाह, बंगाल की सुप्रभा, बिहार के दिव्यांग राजू कुमार और तेलंगाना के वायसी कृष्णा समेत कुछ युवाओं ने प्रधानमंत्री के साथ अपने संघर्ष और अनुभव शेयर किए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *