Nirbhik Nazar

महिला ने टक्कर मारने के बाद किया गंदा इशारा, फिर युवक को कार से 1 KM घसीटा…

बेंगलुरु: बेंगलुरु में दिल दहला देने वाले हादसे की एक घटना सामने आई है. यहां मामूली सी बात पर कार सवार एक महिला ने एक शख्स को कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा. बताया जा रहा है कि दोनों की कार में टक्कर हुई थी. इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई. इस दौरान महिला ने अश्लील इशारा किया था.

महिला ने किया अश्लील संकेत

घटना ज्ञान भारती नगर क्षेत्र की है. यहां टाटा नेक्सन और मारुति स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई. नेक्सन कार श्वेता नाम की महिला चला रही थी. वहीं, स्विफ्ट कार दर्शन नाम का शख्स चला रहा था. दोनों के वाहनों की टक्कर के बाद श्वेता और दर्शन के बीच बहस हुई. आरोप है कि इसी दौरान श्वेता ने दर्शन को बीच की उंगली दिखाकर अश्लील संकेत किया.

बोनट पर करीब एक किलोमीटर घसीटा

इस पर आपत्ति जताते हुए दर्शन महिला की गाड़ी रोककर उससे बात करने के लिए गया. गुस्से में महिला ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की. खुद को बचाते हुए दर्शन उसकी कार के बोनट पर आ गया. इस दौरान महिला ने उसे अपनी कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा.

कार से बाहर नहीं निकली महिला

इस हादसे को लेकर डीसीपी ट्रैफिक वेस्ट का कहना है कि दो कारों की टक्कर हुई थी. इसमें महिला ने दर्शन की कार में टक्कर मारी. उसने महिला को रुकने के लिए कहा, लेकिन महिला अपनी कार से बाहर नहीं निकली. वो गाड़ी चलाती रही और अश्लील संकेत किया. इस पर दर्शन ने उसका पीछा किया.

इस दौरान उसने दर्शन को कार के बोनट पर काफी दूर तक घसीटा. इसके बाद कार रुकी. इस दौरान दर्शन और उसके साथियों ने कार में तोड़फोड़ की. दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *