Nirbhik Nazar

पत्नी बिना बताए गई मायके, पति ने काट लिया नाज़ुक अंग, और किया ये काम…

मधेपुरा. पति पत्नी के विवाद में बिहार के मधेपुरा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. बिना बताये ही पत्नी के मायके चले जाने पर नाराज पति ने अपना ही प्राइवेट पार्ट (जननांग) को काट लिया. हैरान करनेवाली बात यह भी उसने अपने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को कुलदेवी को चढ़ाया. यह हैरान कर देने वाला मामला मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी गांव का है. बताया जाता है कि रजनी नया नगर वार्ड नंबर 7 निवासी महेंद्र बासुकी के पुत्र कृष्णा बासुकी (27) ने पत्नी द्वारा बिना बताए उसे छोड़कर मायके जाने पर देर शाम अचानक आवेश में आ गया. इसके बाद अपने ही प्राइवेट पार्ट को कचिया से काट लिया, फिर उसने अपने प्राइवेट पार्ट को अपनी ही कुलदेवी के स्थान पर चढ़ा दिया.

परिजनों ने जब प्राइवेट पार्ट को कुलदेवी के स्थान पर खून से लथपथ देखा तो उन्हें शक हुआ. फिर क्या था आनन फानन में परिजन उसे मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां पर स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे मधेपुरा जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

परिजनों ने बताया कि कृष्णा बासुकी पंजाब के मंडी में रहकर काम करता है. उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता है. उसकी तीन बेटियां और और एक बेटा भी है. बताया जाता है कि बेटा का जन्म 3 माह पूर्व ही हुआ है और वह 2 माह पहले पंजाब से अपने घर आया है. परिजन पति-पत्नी के बीच किसी विवाद से इंकार करते हैं.

इस संबंध में जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि मरीज कृष्णा बासुकी का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है, जिसको डॉक्टर के द्वारा स्टिच कर दिया गया है. अभी वह खतरे से बाहर है. हालांकि, उसकी शारीरिक स्थिति पूर्व जैसी हो पाएगी या नहीं, यह कह पाना वर्तमान में संभव नहीं है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *