Nirbhik Nazar

सीएम धामी का राजस्थान दौरा: भीनमाल के नीलकंठ महादेव मंदिर मे की पूजा-अर्चना, आयोजकों ने जोशीमठ के लिए दिए 1 करोड़

जालौर/देहरादून: भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर और वराहश्याम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि रही है और राजस्थान से मेरा गहरा नाता है. इस दौरान उन्होंने महाकवि स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह राजस्थान दौरे पर उदयपुर पहुंचे. जहां से धामी दोपहर को उदयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए भीनमाल स्थित हेलीपैड पर पहुंचे और वहां से रानीवाड़ा रोड, खारी रोड, मुख्य बाजार होते हुए सर्वप्रथम वाराह श्याम मंदिर पहुंचे. जहां पर मंदिर के पुजारी कांतिलाल ने मुख्यमंत्री को आरती करवाई.

इसके बाद सीएम पुष्कर धामी मुख्य बाजार, जुजाणी बस स्टैंड होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे. जहां सीएम धामी ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि रही है. यहां के वीरों ने अपना सिर तक कटा दिया था. राजस्थान की धरती से मेरा गहरा संबंध है. जब भी मैं इस धरती पर आता हूं तो संबंध और भी गहरा हो जाता है.

उन्होंने कहा आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. साथ ही देश में सभी के लिए आवास, किसानों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं संचालित की जा रही है. आज अंतरिक्ष में भी युवाओं को भेजने में सरकार जुटी हुई है. वहीं, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजक मुफ्त सिंह राव के परिवार ने जोशीमठ में आई आपदा के लिए 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *