Nirbhik Nazar

वित्त अधिकारी सेवा संघ की कमान तोमर को, भास्करानंद पांडे बने कार्यकारिणी सदस्य

देहरादून: उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की कमान जयपाल सिंह तोमर को सौंपी गई, जबकि महासचिव पद का दायित्व खजान चंद पांडे निभाएंगे। संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आम सभा हुई, जिसमें गढ़वाल मंडल के उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र कांडपाल और कुमाऊं मंडल के लिए पंकज शुक्ला को चुना गया। निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी पंकज तिवारी, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद एवं वित्त सेवा के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में हुए चुनाव में कार्यकारिणी का भी विस्तार हुआ। नीतू भंडारी को सचिव प्रशासन, शैफाली. गुप्ता सचिव प्रकाशक, डॉ. तंजीम अली’ कोषाध्यक्ष व भागवत नगरकोटी को संप्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गई। रोमिल चौधरी, हेमेंद्र गंगवार, भास्करानंद पांडे, सुनील रतूड़ी, बालकराम, सूर्य प्रताप सिंह, शुभम तोमर, मनोज कुमार पांडेय, प्रवीण कौर, शैफाली रानी, प्रशांत शर्मा को सदस्य बनाया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *