Nirbhik Nazar

कैमूर में ₹20 लाख का भारी मात्रा में गांजा,देशी बंदूक,कारतूस के साथ कारोबारी गिरफ्तार,कार जब्त 

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां कैमूर पुलिस को कार से भारी मात्रा में गांजा, देशी बंदूक, कारतूस बनाने के सामान के एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के औखरा मोड़ के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक मारुति 800 कार से 208 किलो गांजा बरामद हुआ है। इस दौरान दो कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के दौरान चैनपुर थाना के संघारवीर पर्वतपुर गांव से एक कारोबारी को गिरफ्तार करने के साथ उसके घर से साढे 4 किलो गांजा, एक बंदूक और बंदूक और गोली बनाने वाला सामान भी बरामद किया गया है।यह जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने चैनपुर थाने में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

कैमूर एसपी बताया जिले में अपराधियों और गांजा शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में चैनपुर के औखरा मोड़ के पास एक मारुति कार को पुलिस द्वारा रोका गया। जो झारखंड नंबर की कार थी। जब गश्ती पुलिस पहुँच कर जांच के लिए गई तो उसमें दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जब मारुति कार की जांच की गई तो उसमें 208 किलो गांजा बरामद हुआ। जो 66 पैकेट में पैक था। जब पुलिस द्वारा मारुति कार के नंबर को सत्यापन किया गया तो झारखंड के जमशेदपुर के एक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है,लेकिन वह भी नंबर फर्जी पाया गया।

 पुलिस ने जब टीम बनाकर छानबीन करना शुरू किया तो चैनपुर थाना के संघारवीर पर्वतपुर गांव में प्रभु राय को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 4.5 किलो गांजा, एक देशी बंदूक, कारतूस और बंदूक बनाने वाले सामान कारतूस में भरने वाले बारूद सहित भारी संख्या में सामग्री बरामद किया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी बताते हैं 5000 रुपया प्रति किलो गांजा हमसे खरीद कर लेकर जाते हैं और वह 10000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच देते हैं। जब्त गांजा की कीमत बाजार में 20 लाख से अधिक रुपए की बताई जा रही है।

गिरफ्तार कारोबारी प्रभु राय ने बताया कि बरामद हथियार व गोली व बन्दूक बनाने का सामान पहले के श्री राम पार्टी का है। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कहा कि गोली व बंदूक नहीं बनाया जाता था। ऐसे ही रखा गया था। नक्सलियों को भगाने के लिए पहले का रखा है। मेरे पास तीन गांजा का पेड़ है। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *