Nirbhik Nazar

कल दिल्ली में शान बढ़ाएगी उत्तराखंड की “मानसखण्ड” झांकी, पीएम से मिले टीम लीडर के.एस चौहान

नई दिल्ली: आज सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के टीम लीडर के0एस0 चैहान के नेतृत्व में 26 जनवरी, 2023 को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित *“मानसखण्ड“* पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास में भेंट की। झांकी के कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए चयनित विभिन्न राज्यों की झांकियों के कलाकरों के साथ ही उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को भी 7, लोक कल्याण मार्ग में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *