Nirbhik Nazar

बेटे की हो चुकी थी मौत, 70 बरस के बाप ने, 28 साल की बहू संग ले लिए 7 फेरे…

गोरखपुर: सात फेरे लेते उसका वीडियो जब वायरल हुआ। तब पूरे एरिया में ये मामला चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल बुजुर्ग से शादी रचाने वाली बहू सात फेरे लेकर खुशी-खुशी ससुर के साथ घर पर रह रही है।

थाने में चौकीदार है ससुर

बताया जा रहा है कि बड़हलगंज कोतवाली एरिया के छपिया उमराव गांव निवासी 70 वर्षीय कैलाश यादव ने अपने बेटे की पत्नी यानी बहू 28 साल की पूजा से मंदिर में शादी रचाई है। कैलाश थाने में चौकीदार भी है। शादी के बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, तब लोगों को इसकी जानकारी हुई।

बेटे की हो चुकी है मौत

बता दें कि कैलाश यादव की वाइफ की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। कैलाश के चार बच्चों में तीसरे नंबर के बेटे यानी बहू पूजा के पति की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद पूजा की कहीं और शादी की बात चल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच ससुर का दिल बहू पर आ गया। दोनों ने रजामंदी से उम्र और समाज की परवाह किए बिना एक दूजे के साथ रहने का फैसला किया। ये शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Source : “Inextlive”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *