Nirbhik Nazar

गणतंत्र दिवस के अवसर पर, प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में AAP ने किया नए कार्यालय का उद्घाटन

देहरादून: आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में  गणतंत्र दिवस मनाया गया झंडा फहरा कर मिष्ठान वितरण किया इसके उपरांत नए कार्यालय का उद्घाटन जोत सिंह बिष्ट जी के द्वारा रिबन काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर गलत प्रवृत्ति की सांप्रदायिक ताकतें  प्रवास कर रही है कभी धर्म के नाम पर जाति के नाम पर लोगों को गुमराह कर रास्ता भटकाने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

आज के दिन संविधान बनाने से लेकर देश की नींव रखने का काम जिन क्रांतिकारी वीरों ने किया उनको आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता कोटि-कोटि प्रणाम करता है जिनकी बदौलत आज हम देश के अंदर लोकतांत्रिक तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं  देश के उन वीरो के पद चिन्हों पर चलकर उत्तराखंड प्रदेश व देश तरक्की का परचम लहराएगा ऐसी सोच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय  संयोजक अरविंद केजरीवाल जी कार्यकर्ताओं को संकल्पित कर मार्ग प्रशस्त करने का काम करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष आर पी रतूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष AAP चंद्रशेखर भट्ट, उमा सिसोदिया, आजाद अली, नरेश शर्मा ,राजेश बिष्ट, रविंद्र आनंद, , रजिया बैग  ,राजू मोरिया, दर्शन डोभाल, नासिर खान,  सुधा पटवाल, सीमा कश्यप, हेमा भंडारी ,ममता देवी, डीके पाल ,विपिन खन्ना, नितिन जोशी, सतीश शर्मा ,सुशील सैनी ,इकबाल राव, विपिन नेगी, कोटद्वार जिला अध्यक्ष, चंपावत जिला अध्यक्ष ,उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष, चमोली जिले से तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *