Nirbhik Nazar

उल्टे, प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही पीटने लगी पत्नी, इश्क़ फरमाते पति ने पकड़ लिया था रंगे हाथ…

गोरखपुर: गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी पत्नी को किसी दूसरे शख्स के साथ देखकर पति के होश उड़ गए। उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया लेकिन कुछ बोल पाता इसके पहले ही दोनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। वहीं प्रेमी की पत्नी ने भी तहरीर दी है कि गांव की एक महिला से उसके पति का अवैध संबंध है।

मामला गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के हल्का नंबर एक का है। यहां एक गांव की महिला को उसके पति ने बुधवार की भोर में घर पास खेत में आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। पति ने प्रेमी को जब मारना पीटना शुरू किया तो पत्नी और प्रेमी दोनों ने मिलकर पति की जमकर धुनाई कर दी।


महिला ने अपने प्रेमी को भगा दिया। पति का आरोप है कि दोनों मिलकर उसका गला दबाकर मार डालने का प्रयास किया। वहीं प्रेमी की पत्नी ने तहरीर दी है कि गांव की एक महिला से उसके पति का अवैध संबंध है।

तहरीर के मुताबिक, रात में उसका पति खाना खाकर चौराहे पर स्थित दुकान पर सोने के लिए गया था। वह महिला के बुलाने पर महिला के घर चला गया। प्रेमी की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को गायब कर दिया गया है। इंस्पेक्टर खोराबार कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *