Nirbhik Nazar

महिलाओं को देखते ही बन जाता था शैतान, रेप के बाद ले लेता था महिलाओं की जाना… पढ़ें साइको किलर का काला चिट्ठा

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और अयोध्या जिले की वृद्ध महिलाओं का रेप के बाद हत्या यानी बलि देने वाला साइको किलर आखिरकार पकड़ा ही गया. महिलाओं के लिए खौफ का सबब बन चुका साइको किलर पुलिस से लगातार चूहे-बिल्ली का खेल खेलता रहा. हत्यारा तब दबोचा गया, जब वो अपना चौथा शिकार खींच कर ले जा रहा था. अयोध्यावासियों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में आरोपी ने तीन वृद्ध महिलाओं से रेप और उनकी हत्या करने का जुर्म कबूला. पूछताछ में साइको किलर ने अपनी इस हरकत को ताबीज का असर बताया है. आरोपी की शादी तो हुई थी, लेकिन एक दिन भी उसकी पत्नी साथ नहीं रही. उसके मुताबिक, वह अपनी दो सौतेली मां के टॉर्चर के चलते महिलाओं से नफरत करने लगा था और इसलिए उन्हें अपना शिकार बना रहा था. इसकी तलाश में बाराबंकी पुलिस की 6 टीमें, दो सीओ और अयोध्या जिले की पुलिस काफी दिनों से लगी हुई थी. बाराबंकी एसपी ने कहा कि आरोपी को अपनी गिरफ्त में भी लेगी और आगे की कार्रवाई करेगी.

पिता ने की तीन शादियां, सौतेली मां से करता था नफरत

जानकारी के मुताबिक, आरोपी साइको किलर का नाम अमरेंद्र रावत है. इसकी उम्र लगभग 20 साल है. यह बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है. यह 6 महीने पहले सूरत चला गया था और वहां से वापस आने के बाद इसने इस तरह की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता ने तीन शादियां की हैं. उसकी मां की मौत के बाद उसे बाद की दोनों सौतेली मां से काफी उपेक्षा सहनी पड़ी. पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन गौना (विदाई) कभी नहीं हुआ था. इन्हीं सब वजहों के वह महिलाओं से नफरत करने लगा और उन्हें अपना शिकार बना रहा था.

दिसंबर में तीन वृद्ध महिलाओं को बनाया शिकार

साइको किलर ने पुलिस को बताया कि वह बाराबंकी में तीन महिलाओं की हत्या और मवई के एक गांव में भी एक महिला की हत्या कर चुका है. सबसे पहले उसने अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के खुशेटी गांव में बीते 6 दिसंबर को एक वृद्ध महिला की हत्या की थी. दूसरी हत्या उसने बाराबंकी में रामसनेहीघाट के इब्राहिमाबाद में की. यहां 17 दिसंबर को वृद्ध महिला का शव मिला था. इसके बाद 29 दिसंबर को रामसनेहीघाट कोतवाली से 3 किमी दूर ठठेरुआ गांव में शौच के लिए निकली 55 वर्षीय महिला को भी इसी ने मारा था. इस महिला का शव 30 दिसंबर को खेत में मिला था. जुलाई महीने में भी इसी क्षेत्र में इन्हीं हालात में एक महिला का शव पाया गया था. जिसे लेकर भी इसने जानकारी दी है.

महिलाओं को अकेला देखते ही सवार होता था शैतान

एसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में किलर अमरेंद्र रावत ने बताया कि उसे किसी ने ताबीज खिला दिया था. इसके लिए वह असंद्रा थाना के पूरे खुशहाल गांव में एक बाबा के यहां भी जाता था. किलर ने बताया कि यह ताबीज का असर था कि जब वह किसी वृद्ध महिला को अकेला देखता तो, उस पर शैतान सवार हो जाता था. उसने बताया कि उसने 8 बार ताबीज गिराने की कोशिश की, लेकिन उसे कोई फायदा नहीं हुआ. हालांकि, एसपी ने इसे अंधविश्वास बताते हुए कहा कि बाराबंकी पुलिस आरोपी को अपनी गिरफ्त में भी लेगी और आगे की कार्रवाई करेगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *