Nirbhik Nazar

हिमाचल में गुब्बारे के साथ मिला पाकिस्तानी नोट, पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ननखड़ी के टिक्करी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां पर गुब्बारे में बंधा हुआ पाकिस्तानी नोट मिला। पाकिस्तानी नोट मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नोट को अपने कब्ज में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने कई बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार (27 जनवरी) देर शाम की बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिक्करी गांव में एक व्यक्ति को अपने खेत में फटे हुए गुब्बारे में पाकिस्तानी नोट बंधा हुआ मिला। इस बात की जानकारी उसने ग्राम पंचायत नीरथ के उप प्रधान प्रेम चौहान को दी। जिसके बाद उप प्रधान प्रेम चौहान ने ननखड़ी पुलिस को सूचना को फोन पर सूचना दी कि खेत में गुब्बरो के साथ पाकिस्तानी नोट मिले है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ननखड़ी से टीम रवाना हो गए।

मौके पर पहुंचे तो ओम प्रकाश ने बताया की वे खेतों में काम कर रहे थे तो एक फटा हुआ गुब्बारा मिला जिसमें 10 रुपये का करंसी नोट था। इसकी सूचना उसने उप-प्रधान ग्राम पंचायत नीरथ को दी थी। पुलिस नोट को अपने कब्जे में लिया। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि नोट पर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की मुहर लगी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *